
सीरिया की जंग में उतरा हिज्बुल्लाह! होम्स शहर को विद्रोहियों के कब्जे से बचाने के लिए भेजे लड़ाके, भीषण लड़ाई तय
AajTak
सीरियाई विद्रोहियों शुक्रवार देर रात दावा किया कि वे होम्स शहर के किनारे तक बढ़ गए हैं. यह शहर सीरिया की राजधानी दमिश्क और मेडिटेरेनियन सी के बीच स्थित है. होम्स पर विद्रोहियों के कब्जा करने से राजधानी दमिश्क, बशर अल-असद समर्थक अलावाइट समुदाय के गढ़ और उसके रूसी सहयोगियों के नौसैनिक अड्डे और हवाई अड्डे से कट जाएगा.
विद्रोहियों ने शनिवार को सीरिया के दक्षिणी शहर दारा पर कब्जा कर लिया. यह शहर राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ 2011 में शुरू हुए विद्रोह का जन्मस्थान है. दारा, सीरिया का चौथा बड़ा शहर है जिसे बशर अल-असद सरकार के समर्थन वाली सेना ने विद्रोहियों के हाथों बीते एक सप्ताह दौरान गंवा दिया है.
सीरियाई विद्रोहियों ने बताया कि सेना ने दारा से वापसी के लिए उनके साथ एक समझौता किया है. इस समझौते के तहत विद्रोही सेना के अधिकारियों को लगभग 100 किमी (60 मील) उत्तर में राजधानी दमिश्क तक सुरक्षित मार्ग प्रदान करेंगे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मोटरसाइकिलों पर सवाल विद्रोहियों को दारा की सड़कों पर स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत करते और मिलते हुए देखा जा सकता है. लोग शहर के मुख्य चौराहे पर हवा में गोलियां चलाकर जश्न मनाते देखे गए.
यह भी पढ़ें: सीरिया में राष्ट्रपति असद के खिलाफ विद्रोहियों का ऐलान, देखें दुनिया आजतक
हालांकि, दारा पर विद्रोहियों के कब्जे को लेकर सीरियाई सेना या बशर अल-असद सरकार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है. यह शहर जॉर्डन की सीमा से लगे सीरियाई प्रांत की राजधानी है, जिसकी आबादी 1 लाख के करीब है. 13 साल पहले असद सरकार के खिलाफ यहीं से विद्रोह की शुरुआत हुई थी. इस तरह दारा पर विद्रोहियों का कब्जा होना, एक प्रतीकात्मक महत्व रखता है.
होम्स शहर के किनारे तक पहुंचे सीरियाई विद्रोही
इससे पहले सीरियाई विद्रोहियों शुक्रवार देर रात दावा किया कि वे होम्स शहर के किनारे तक बढ़ गए हैं. यह शहर सीरिया की राजधानी दमिश्क और मेडिटेरेनियन सी के बीच स्थित है. होम्स पर विद्रोहियों के कब्जा करने से राजधानी दमिश्क, बशर अल-असद समर्थक अलावाइट समुदाय के गढ़ और उसके रूसी सहयोगियों के नौसैनिक अड्डे और हवाई अड्डे से कट जाएगा. सीरियाई विद्रोहियों के गुट ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा, 'हमारी सेना ने होम्स शहर के बाहरी इलाके में आखिरी गांव को मुक्त करा लिया है और अब इसकी दीवारों पर कब्जा कर लिया है.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








