
सीरियल किलर ब्रदर्स गैंग के सदस्य गिरफ्तार, लड़की को चाकू से गोदकर नदी में फेंका था शव
AajTak
4 सितंबर की रात में लखनऊ में मानसी नाम की लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. शव को नदी में फेंक दिया गया था. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
लखनऊ एसटीएफ ने सीरियल किलर ब्रदर सलीम रूस्तम सोहराब गैंग के सक्रिय सदस्य अरशद और सलमान को लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी कि अरशद और सलमान कुर्सी रोड पर सर्राफा व्यासायी से लुूट करने की फिराक में हैं.
मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ की टीम द्वारा बताए हुई जगह पर तत्काल पहुंच कर अभियुक्त सलमान उर्फ आफतब मलिक और अरशद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों द्वारा 4 सितंबर को बाराबंकी की रहने वाली मानसी नाम की युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी.
मानसी और मेरे भाई के थे अवैध संबंध
एसटीएफ की पूछताछ में अरशद ने बताया कि मानसी का मेरे भाई के साथ प्रेम संबंध था. हम लोगों बार-बार मना करने के बाद भी मानसी और भाई बार-बार मिलते थे. दोनों शादी करने वाले थे. मेरा भाई पहले से शादीशुदा था. मानसी के कारण घर में तनाव का माहौल बना हुआ था. हर रोग क्लेश होता था और समाज में बदनामी भी हो रही थी.
मिलने बुलाया और चाकू से गोद दिया
अरशद ने एसटीएफ को बताया कि मैनें मानसी की हत्या का प्लान बनाया. अपने साथी सलमान को पूरी बात बताई और उसे भी प्लान में शामिल कर लिया. घटना की रात को स्विफ्ट कार से मानसी से मिलने पहुंचे. वह इन्टीग्रल यूनिवर्सिटी के पास के पास किराए के कमरे में रहती थी. मानसी को बुलाकर कार में बिठा लिया. यूनिवर्सिटी से करीब 5 KM दूर कुर्सी रोड पर मैंने और सलमान ने कार में ही मानसी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











