सीमा हैदर-सचिन को मिला नौकरी का ऑफर, कारोबारी 6-6 लाख का पैकेज देने को तैयार
AajTak
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और भारतीय युवक सचिन की लव स्टोरी चर्चा में है. उनकी खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए गुजरात के एक कारोबारी ने उन्हें 50-50 हजार रुपये प्रति महीने की नौकरी का ऑफर दिया है. गुजरात के कारोबारी ने चिट्ठी भेजकर दोनों को नौकरी का ये प्रस्ताव दिया है. इससे पहले उन्हें फिल्मों में काम का भी ऑफर मिला था.
सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी हिन्दुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक में सुर्खियां बटोर रही है. अब उन्हें गुजरात के एक कारोबारी ने नौकरी का ऑफर दिया है. कारोबारी की तरफ से कहा गया है कि दोनों को पचास-पचास हजार रुपये महीने की सैलरी पर नौकरी दी जाएगी.
दरअसल जैसे ही ये खबर सामने आई की सीमा और सचिन का परिवार आर्थिक संकटों से जूझ रहा है वैसे ही पहले एक फिल्म डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में काम का ऑफर दे दिया. अब उन्हें गुजरात में नौकरी की पेशकश की गई है.
बता दें कि सोमवार की रात को यूपी के ग्रेटर नोएडा में रबूपुर गांव में देर रात डाकिया एक अनजान चिट्ठी लेकर सचिन-सीमा के घर पहुंचा. अनजान चिट्ठी देखकर वहां हड़कंप मच गया. सीमा उस चिट्ठी को खोलना चाहती थी लेकिन उसकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया. उन्हें लगा कि ये कोई धमकी भरी चिट्ठी हो सकती है.
कारोबारी ने दी 50-50 हजार की नौकरी का ऑफर
इसके बाद पुलिस के जवानों ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, अधिकारियों के आदेश पर चिट्ठी खोली गई तो पता चला कि उसे गुजरात के एक कारोबारी ने सचिन और सीमा को लिखी है. तीन पन्नों की चिट्ठी में सीमा हैदर और सचिन को गुजरात में 50-50 हजार रुपये प्रति महीने की सैलरी पर नौकरी ऑफर किया गया था. अगर इसे हम साल के हिसाब से देखें तो उन्हें 6-6 लाख रुपये सालाना की नौकरी का ऑफर मिला है.
चिट्ठी में आगे लिखा गया था कि वो कभी भी वहां पहुंचकर नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं. इसके अलावा चिट्ठी में आगे लिखा गया था कि उन दोनों की हर संभव मदद की जाएगी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









