
सीमा हैदर का मामला रिवर्स लव जिहाद है? यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने दिया ये जवाब
AajTak
सीमा-सचिन और अंजू-नसरुल्ला केस इन दिनों हर किसी की जुबान पर हैं. भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों के लोगों की नजर बस इन्हीं मामलों पर है. इसी बीच पहली बार उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है. उन्होंने सीमा-सचिन और अंजू-नसरुल्ला केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन के प्यार की इन दिनों पूरे देश में चर्चा है. वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भारतीय महिला अंजू की लव स्टोरी भी खूब सुर्खियों में है. अब इन दोनों ही प्रेम कहानियों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार बयान दिया है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सीएम योगी ने सीमा हैदर के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीमा हैदर का मामला रिवर्स लव जिहाद है? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को देख रही हैं. उनके द्वारा जो भी रिपोर्ट दी जाएगी, उसके आधार पर विचार किया जाएगा.’
अंजू को लेकर भी जब सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस मामले पर नजर रखे हुई हैं. ये दो देशों से जुड़ा मामला है. सुरक्षा एजेंसियां इस पर बारीकी से काम कर रही हैं.
बता दें, भारतीय महिला अंजू ने पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है. वहीं, सीमा अवैध रूप से भारत में आई है. सीमा इन दिनों जांच एजेंसियों के रडार पर भी है. पिछले दिनों यूपी एटीएस की टीम ने सीमा-सचिन से पूछताछ भी की थी.
सीमा से UP STF कर चुकी है पूछताछ
उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन PUBG गेम खेलने के दौरान सचिन और सीमा में दोस्ती हुई थी. जिसके बाद दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया और सीमा नेपाल के रास्ते अवैध रूप से अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रहने के लिए आ गई. इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. हालांकि, दो दिन बाद ही कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया. इसी बीच यूपी एटीएस की टीम ने भी 2 दिन तक सीमा, सचिन और सचिन के पिता नेत्रपाल के साथ पूछताछ की. हालांकि, सीमा हैदर के जासूस होने का अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है. फिर भी अभी मामले में जांच जारी है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









