
सीमा से ATS ने 15 घंटे की पूछताछ और वो दस सवाल... जो कर रहे पाकिस्तानी साजिश का इशारा
AajTak
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर (Seema Haider) से उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) पूछताछ में जुटी है. एटीएस कई सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है. सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत आने तक कुछ ऐसे सवाल भी हैं, जो इस पबजी वाली लवस्टोरी में साजिश की तरफ इशारा करते हैं.
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं. सीमा हैदर से दो दिन में 15 घंटे से ज्यादा समय तक एटीएस ने पूछताछ की. सीमा अपने चार बच्चों के साथ नोएडा में सचिन के घर रही है और दोनों शादी के दावे कर रहे हैं. इस बीच खुलासे हो रहे हैं कि सीमा के पास एक से ज्यादा पासपोर्ट हैं और कई आधार भी. उसके कई रिश्तेदार पाकिस्तानी सेना में हैं और शक गहरा रहा है कि वो एजेसियों को जांच में गुमराह कर रही है.
नोएडा आने के बाद सीमा हैदर साड़ी पहनती है. तुलसी पूजा करती है. सीमा ने सीएम योगी से गुहार लगाई है कि मुझे यहीं रहने दें, पाकिस्तान अगर भेजा गया तो वहां मुझे मार दिया जाएगा. मैं अपना प्यार पाने के लिए सरहद पार करके आई हूं. दरअसल, पाकिस्तानी सीमा हैदर की कहानी पूरी फिल्मी है.
यह भी पढ़ेंः बदल डाला पति, नाम-देश-धर्म और खानपान... पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के लगातार बदलते रूप
अगर कराची से काठमांडू और फिर नोएडा आने तक की कड़ियां जोड़ें तो ऐसा लगता है कि सिल्वर स्क्रीन पर वीरजारा जैसी कोई फिल्म चल रही हो, लेकिन पुलिस और कानून इमोशनल होकर फैसला नहीं करते. कुछ ऐसे सवाल हैं, जो खुफिया एजेंसियों और यूपी ATS को बार-बार किसी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं. वो सवाल:
पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर लगातार यूपी के सीएम योगी से भी वीजा दिलाने और पाकिस्तान न भेजने की अपील कर रही है. सीमा को लेकर कई और जरूरी सवाल खड़े हो रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











