
सीमा की तरह सरहद पार से आकर प्रेमी को ले गई 'जूली', किस हाल में है युवक? पुलिस ने बताया
AajTak
पाकिस्तान की सीमा हैदर की तरह एक और लव स्टोरी सामने आई है. बांग्लादेश की जूली यूपी के मुरादाबाद पहुंची थी. वहां उसने हिंदू बनकर अजय नाम के युवक से शादी की, फिर अजय को साथ ले गई. अजय के परिजनों ने बेटे की जान को खतरा बताकर पुलिस से मदद मांगी थी. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अजय अपनी मर्जी से बांग्लादेश गया था.
पाकिस्तान की सीमा हैदर की तरह बांग्लादेश से जूली नाम की एक महिला यूपी के मुरादाबाद आई थी. उसने अजय नाम के युवक से हिंदू बनकर शादी की. इसके बाद अजय को अपने साथ बांग्लादेश ले गई. वहां से जूली ने अजय के परिजनों को ऐसी तस्वीरें भेजीं, जिन्हें देख अजय के परिजन घबरा गए. तस्वीरों में अजय खून से लथपथ दिख रहा था. परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने जांच की. पुलिस ने इस केस में नया खुलासा किया है.
जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित गौतम नगर में रहने वाले अजय नाम के युवक की मां ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था. इसमें कहा था कि जूली नाम की महिला अपनी 11 साल की बेटी हलीमा के साथ बांग्लादेश से आई थी.
जूली ने हिंदू रीति रिवाज से अजय से शादी की, फिर अजय को साथ ले गई. वहां से अजय की खून से लथपथ तस्वीरें भेजी हैं. अजय की मां ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपने बेटे की जान को खतरा बताते हुए भारत लाने के लिए मदद मांगी.
पुलिस ने अजय की मां सुनीता के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने अजय की मां से पूछताछ की तो अजय की वॉट्सएप कॉल आई. पुलिस ने उससे बात की. कॉल पर अजय ने बताया कि वह स्वयं अपनी मर्जी से जूली के साथ बांग्लादेश गया है.
अजय की जो खून से लथपथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसका जिक्र अजय की मां सुनीता ने प्रार्थना पत्र में किया था, उसको लेकर पुलिस ने कहा कि वीडियो कॉल पर जब बात हुई तो चोट के बारे में पूछने पर अजय ने स्पष्ट नहीं बताया, लेकिन यह जरूर कहा कि मैं यहां ठीक हूं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











