
सीतापुर के बाद लखनऊ की दलित बस्ती में प्रियंका गांधी ने फिर लगाया झाड़ू, जानें वजह
Zee News
प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ के एक बयान का प्रतीकात्मक रूप से विरोध दर्ज कराया और कहा कि ‘‘झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है और रोज करोड़ों महिलाएं और सफाई कर्मी झाड़ू लगाते हैं.’’
लखनऊः कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को अचानक लखनऊ के इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर में पहुंच कर झाड़ू लगाया और योगी आदित्यनाथ के एक बयान का प्रतीकात्मक रूप से विरोध दर्ज कराया. उन्होंने इस मौके पर कहा कि ‘‘झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है और रोज करोड़ों महिलाएं और सफाई कर्मी झाड़ू लगाते हैं.’’ लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलकर लौटने के बाद प्रियंका अचानक शुक्रवार को अपराह्न करीब चार बजे इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंची और वहां वाल्मीकि आश्रम में झाडू लगाया. वहीं प्रियंका के समर्थन में योगी के बयान के विरोध में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पार्टी नेता अजय राय और राजेश मिश्रा ने भी वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पहुंचकर झाड़ू लगाया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









