
सीट छोड़ सर्विंग ट्रे पर बैठी युवती का वीडियो आया सामने, क्या ऐसे चलेंगी प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत?
AajTak
जो वीडियो सामने आया है, वो महज 3 सेकेंड का है. जिसमें एक युवती ट्रेन की सीट के पीछे खान-पान और लैप टॉप रखने के लिए लगाई गई सर्विंग ट्रे पर चढ़कर बैठी है. उसने अपने दोनों पैर सीट पर रखे हुए हैं.
वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है. कभी मवेशियों से टकराने की ख़बरें तो कभी पथराव की ख़बर. मगर इस बार जो खबर सामने आई है, वो इस विशेष ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों से जुड़ी है. दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की वंदे भारत ट्रेन में सीट के पीछे लगी सर्विंग ट्रे पर बैठी है.
महिला यात्री की लापरवाही जानकारी के मुताबिक, जो वीडियो सामने आया है, वो महज 3 सेकेंड का है. जिसमें एक युवती ट्रेन की सीट के पीछे खान-पान और लैप टॉप रखने के लिए लगाई गई सर्विंग ट्रे पर चढ़कर बैठी है. उसने अपने दोनों पैर सीट पर रखे हुए हैं. वो सामने बैठी दूसरी युवती से बात करते हुए मोबाइल में कुछ देख रही है. वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि उस युवती को ज़रा भी इस बात का अहसास नहीं है कि उसकी वजह से वो ट्रे टूट सकती है. उसे चोट भी लग सकती है.
5 मार्च 2023 दरअसल, यह वीडियो एक यात्री ने बनाया है. जिसे देखकर ऐसा लगता है कि इस ट्रेन को बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी नुकसान हो सकता है. जिसके लिए खुद ऐसे यात्री जिम्मेदार होंगे. वीडियो 5 मार्च 2023 की शाम 6:11 बजे का है. ये वंदे भारत एक्सप्रेस कटरा से नई दिल्ली की तरफ आ रही थी.
कौन होगा जिम्मेदार? आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस के हर एक कोच में सीट के पीछे एक सर्विंग ट्रे लगी हुई है. जैसा कि शताब्दी, स्वर्ण शताब्दी जैसी ट्रेन की हर चेयर कार में लगी होती हैं. यह ट्रे किसी के बैठने के लिए तो बिल्कुल नहीं होती है, लेकिन बावजूद इसके युवती उस ट्रे पर चढ़कर बैठी है. ऐसे में अगर वो ट्रे टूट जाए और दूसरा यात्री वहां आकर बैठेगा तो वो इसके लिए रेलवे ही को जिम्मेदार मानेगा. मगर इसके लिए जिम्मेदार यात्रियों का क्या?
वंदे भारत एक्सप्रेस का आगाज़ होने के बाद इस ट्रेन के साथ मवेशियों के टकराने और ट्रेन पर पथराव की घटनाएं भी सामने आई हैं. आइए जान लेते हैं ऐसे कुछ मामलों के बारे में-
10 फरवरी 2023 तेलंगाना के महबूबाबाद में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई. जानकारी के अनुसार, महबूबाबाद के उपनगर में अज्ञात व्यक्तियों ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव कर दिया. ट्रेन सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम की ओर जा रही थी. उसी दौरान यह घटना हुई. पथराव होने से ट्रेन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक की जांच पड़ताल की.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











