
'सीएम KCR के परिवार द्वारा लूटा पैसा महिलाओं, किसानों को लौटाएंगे', तेलंगाना में बोले राहुल गांधी
AajTak
साथ ही राहुल गांधी ने कहा ''प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सीएम के परिवार द्वारा लूटा गया पैसा महिलाओं, किसानों और युवाओं को लौटाया जाएगा. एक बार कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम युवाओं और महिलाओं को केसीआर के परिवार द्वारा लूटी गई राशि के बराबर पैसा लौटाएंगे.''
तेलंगाना में विजयभेरी यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निजामाबाद में मुख्यमंत्री केसीआर पर जमकर निशाना साथा है. उन्होंने कहा है कि पिछले एक दशक में मुख्यमंत्री केसीआर और उनके परिवार ने राज्य का शोषण किया है. उनके द्वारा कि गए दुरुपयोग का खुलासा किया जाएगा.
साथ ही राहुल गांधी ने कहा ''प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सीएम के परिवार द्वारा लूटा गया पैसा महिलाओं, किसानों और युवाओं को लौटाया जाएगा. एक बार कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम युवाओं और महिलाओं को केसीआर के परिवार द्वारा लूटी गई राशि के बराबर पैसा लौटाएंगे.''
लोगों को पिलाई चाय
वहीं, आर्मोर के रास्ते जाते में वह पडगल टी हाउस पर रुके. यहां राहुल ने स्थानीय लोगों से बातचीत ती. साथ ही उन्होंने चाय बेचने वाली वृद्ध महिला दुकानदार से मुलाकात की. महिला से काम के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछा. साथ ही महिला के बच्चों से मिले. राहुल गांधी ने लोगों को चाय भी बांटी साथ ही चॉकलेट भी बांटी.
राहुल गांधी ने बनाया डोसा, खाया और लोगों को खिलाया
जगतियाल में राहुल गांधी रास्ते में मौजूद एक ठेले पर खुद डोसा बनाकर खाया. तेलंगाना के जगतियाल में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा,'मैं बीजेपी के खिलाफ लड़ता हूं, मेरे खिलाफ 25-30 मामले हैं. मेरी लोकसभा सदस्यता भी निलंबित कर दी गई. उन्होंने मेरा घर भी ले लिया, जो मैंने खुशी से दिया था. मुझे किसी घर की जरूरत नहीं है, पूरा भारत मेरा घर है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











