
सीएम योगी के साथ बड़ी बैठक, सुनील बंसल को वाराणसी से हेलिकॉप्टर के जरिए बुलाया गया लखनऊ
ABP News
लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर बड़ी बैठक की तैयारी है. प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल वाराणसी में थे और बैठक के लिए उन्हें खासतौर पर वाराणसी से हेलिकॉप्टर के जरिए लखनऊ बुलाया गया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर बड़ी बैठक की तैयारी है. थोड़ी देर में सीएम आवास पर बैठक होगी. प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी बैठक शामिल होंगे. खास बात ये है कि सुनील बंसल को वाराणसी से हेलिकॉप्टर के जरिए लखनऊ बुलाया गया है. वाराणसी में थे सुनील बंसल गौरतलब है कि, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल वाराणसी में थे और बैठक के लिए उन्हें खासतौर पर वाराणसी से हेलिकॉप्टर के जरिए लखनऊ बुलाया गया है. सुनील बंसल को वाराणसी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों, कार्यसमिति के सदस्यों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों के साथ बैठक करनी थी. बंसल के इस दौरे को विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा था.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












