
सीएम योगी और अखिलेश के बाद राजा भैया से मिले रजनीकांत, कहा- वो देश के सबसे बड़े महानायक
AajTak
सीएम योगी, अखिलेश यादव के बाद अब रजनीकांत ने प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक राजा भैया से मुलाकात की है. राजा भैेया ने रजनीकांत को देश का सबसे बड़ा महानायक बताया है.
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों यूपी में राजनेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं. सीएम योगी, अखिलेश यादव के बाद अब रजनीकांत ने प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक राजा भैया से मुलाकात की है, जिसकी जानकारी राजा भैया ने ट्वीट कर दी है.
CM योगी आदित्यनाथ से मिले रजनीकांत, गाड़ी से उतरते ही छुए पैर, Video
राजा भैया ने इस मुलाकात की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की. उन्होंने रजनीकांत को मीटिंग के दौरान बाबा विश्वनाथ की विभूति, रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी और गोमुख का गंगाजल भी भेंट किया.
राजा भैया ने ट्वीट किया, "रामायण में "थलाइवा" @rajinikanth का स्वागत करने का सौभाग्य मिला. वे देश के सबसे बड़े महानायक हैं, लेकिन केवल फिल्म जगत में ही नहीं अध्यात्म और भक्ति के क्षेत्र में भी वे उन्नत अवस्था में हैं. उन्हें बाबा विश्वनाथ की विभूति, दिनकर जी की रश्मिरथी और गोमुख का गंगाजल सादर भेंट किया."
CM योगी के बाद अखिलेश यादव से मिले रजनीकांत, लगाया गले, 9 साल पुरानी है दोस्ती
शनिवार को सीएम योगी से की थी मुलाकात

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










