
सीएम पद गंवाने के चार साल बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत चुनाव मैदान में उतरे, कहा- वनवास में बहुत कुछ सीखा
AajTak
उत्तराखंड के हरिद्वार से लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने राजनीतिक करियर को लेकर दिलचस्प जवाब दिया. सीएम पद जाने के बाद चार साल तक पार्टी में साइड लाइन रहने के बाद टिकट मिलने पर उन्होंने कहा, 'इस वनवास के दौरान बहुत कुछ सीखा, बिना वनवास के रामराज्य की कल्पना नहीं की जा सकती है.'
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हरिद्वार से लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद करीब चार सालों तक साइडलाइन रहने के बाद एक बार फिर वो पार्टी दफ्तर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.
जब पार्टी दफ्तर में उनसे पत्रकारों ने बीते चार सालों के बारे में सवाल किया तो पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका दिलचस्प जवाब दिया. उन्होंने कहा, राजनीतिक वनवास के दौरान उन्हें आत्मनिरीक्षण का मौका मिला.
बता दें कि उत्तराखंड की हरिद्वार सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है. सीएम कार्यकाल का चौथा साल पूरा करने की दहलीज पर ही त्रिवेंद्र सिंह रावत को हाई कमान ने पद से हटा दिया था. इसके बाद से त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजेपी में भी साइडलाइन थे लेकिन अब उन्हें पार्टी ने एक बार फिर से मौका दिया है. हरिद्वार से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी बनाए जाने के बाद वो बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे और मीडिया से बात की.
रावत ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'इन चार सालों के दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला. भगवान राम ने वनवासियों के साथ अपना समय बिताया था और बिना वनवास के रामराज्य की कल्पना नहीं की जा सकती, मैने भी इस दौरान बहुत कुछ सीखा.'
उत्तराखंड में कब होंगे चुनाव
बता दें कि शनिवार को ही चुनाव आयोग ने पूरे देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. देश में कुल सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि उत्तराखंड में एक ही चरण में चुनाव सम्पन्न होंगे. यहां पहले चरण के लिए 19 अप्रैल के दिन वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती चार जून को होगी.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







