)
सीएम केजरीवाल की 'जेल भरो' कार्यक्रम की घोषणा, बोले- कल आ रहा हूं BJP मुख्यालय, डालो जेल में
Zee News
AAP to march towards BJP HQ: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब लंदन से लौटे राघव चड्ढा, आतिशी और सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार करने की तैयारी हो रही है.
AAP to march towards BJP HQ: AAP पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया गया कि दिल्ली सीएम आवास के अंदर उनपर हमला हुआ है और इसके आरोप दिल्ली सीएम के पूर्व सचिव बिभव कुमार पर लगाए गए. अब बढ़ते विवाद के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को आप पार्टी के सभी नेता रविवार को दोपहर करीब 12 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे. सीएम ने 'जेल भरो' कार्यक्रम की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी नेता दोपहर 12 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमें जेल में डाल दे. एक-एक करके गिरफ्तार कर रहे हैं. एक साथ ही गिरफ्तार कर लें.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










