
सीईओ सुंदर पिचाई का जन्मदिन ही गलत बता रहा Google, सामने आई दो तारीख
AajTak
सबसे बड़े सर्च इंजन Google के सीईओ Sundar Pichai का आज यानी 10 जून को जन्मदिन है या नहीं, इसको लेकर बहस शुरू हो गई है. Sundar Pichai के जन्मदिन पर कई लोग आज ट्विटर पर उन्हें बधाई दे रहे हैं. कुछ ट्विटर यूजर उनके जन्म की तारीख अलग-अलग होने पर बात कर रहे हैं.
सबसे बड़े सर्च इंजन Google के सीईओ Sundar Pichai का आज यानी 10 जून को जन्मदिन है या नहीं, इसको लेकर बहस शुरू हो गई है. Sundar Pichai के जन्मदिन पर कई लोग आज ट्विटर पर उन्हें बधाई दे रहे हैं. कुछ ट्विटर यूजर उनके जन्म की तारीख अलग-अलग होने पर बात कर रहे हैं. आज उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है लेकिन जन्म की तारीख को लेकर बहस हो रही है. Google पर ही सुंदर पिचाई की दो अलग-अलग जन्म की तारीख बताई जा रही है. एक तारीख तो आज की बताई जा रही है जबकि दूसरी 12 जुलाई की बताई जा रही है. इस पर Reuters के एक फैक्ट बॉक्स के अनुसार सुंदर पिचाई का जन्म तमिलनाडु में 10 जून 1972 को हुआ है. इसमें The New Indian Express का हवाला दिया गया है. अब सवाल उठता है फिर गूगल अपने ही सीईओ की दो-दो जन्म तारीख क्यों बता रहा है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












