
सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा, फिलहाल कैलाश-राजकुमार को मिले विभाग, नए मंत्रियों की एंट्री में लगेगा वक्त!
AajTak
मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. दरअसल उन्होंने सीबीआई द्वारा अपनी गिरफ्तारी के विरोध में SC में याचिका दाखिल की थी. वहीं सिसोदिया के साथ सत्येंद्र जैन ने भी मंत्री पद छोड़ दिया. आम आदमी पार्टी ने दोनों की जगह पर कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को उनके विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी है.
मनीष सिसोदिया की सीबीआई गिरफ्तारी के केस में मंगलवार को आम आदमी पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा. कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सीधे सुप्रीम कोर्ट नहीं आ सकते हैं. उन्हें पहले हाई कोर्ट जाना चाहिए.
कोर्ट का फैसला आने के बाद मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं आम आदमी पार्टी ने इस्तीफे के बाद बिना देरी दोनों मंत्रियों के विभागों की जिम्मेदारी विधायक राजकुमार आनंद और कैलाश गहलोत को सौंप दी. फिलहाल नए मंत्रियों की नियुक्त तक दोनों नेताओं के पास ये विभाग रहेंगे.
केजरीवाल ने किसे कौन से दिए विभाग
जानकारी के मुताबिक AAP ने कैलाश गहलोत को वित्त, योजना, लोक निर्माण विभाग, शक्ति, आवास, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण और जल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
वहीं राज कुमार आनंद को शिक्षा, भूमि और भवन, विजिलेंस, सेवाएं, पर्यटन, कला संस्कृति और भाषा, श्रम, रोजगार, स्वास्थ्य और इंडस्ट्रीज विभाग सौंपा गया है.
इस्तीफे, नियुक्ति की प्रक्रिया आसान नहीं

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











