
सिल्वर मेडल जीतते ही ओलंपिक स्टार का खुलासा, खुद को बताया लेस्बियन
AajTak
टोक्यो ओलंपिक 2020 में जहां खेलों की दुनिया में हर रोज कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं वही खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज भी सामने आ रहे हैं. ऐसा ही हाल ही में एक बार फिर देखने को मिला जब पोलैंड की एक महिला खिलाड़ी ने मेडल जीतने के बाद ऐलान किया है कि वे लेस्बियन हैं.
टोक्यो ओलंपिक 2020 में जहां खेलों की दुनिया में हर रोज कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं वही खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज भी सामने आ रहे हैं. ऐसा ही हाल ही में एक बार फिर देखने को मिला जब पोलैंड की एक महिला खिलाड़ी ने मेडल जीतने के बाद ऐलान किया है कि वे लेस्बियन हैं. पोलैंड की खिलाड़ी Katarzyna Zillmann ओलंपिक रोवर हैं. उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की और फिर मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को उन्हें सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि वे लेस्बियन हैं. जिलमैन ने ये भी कहा कि वे पहले भी अपनी सेक्शुएल ओरिएंटेशन के बारे में कुछ इंटरव्यू में बात कर चुकी हैं लेकिन पब्लिक में इसकी चर्चा काफी कम देखने को मिली हैं. हालांकि ओलंपिक गेम्स जैसे प्लेटफॉर्म पर बात करने के बाद जिलमैन काफी चर्चा में आ गई हैं. जिलमैन ने कहा कि वे एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों को सपोर्ट करती हैं.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










