
सिलेन्डर बुकिंग करने पर 10000 का गोल्ड जीतने का मौका, फॉलो करें स्टेप्स
Zee News
कंपनी के मुताबिक अगर यूजर ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) सर्विस Paytm के जरिए गैस की बुकिंग करेगा तो उसे 10 हजार एक रुपये तक गोल्ड जीतने का मौका मिल सकता है.
नई दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की बढ़ती कीमतों के बीच एक अच्छी खबर आई है. आप गैस सिलेंडर की बुकिंग पर 10001 रुपये का सोना जीत सकते हैं. त्योहार के सीजन में एलपीजी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस लिमिटेड (HPCL) ने अपने ग्राहकों के लिए या ऑफर शुरु किया है.
कंपनी ने दी जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी जानकारी दी है कि नवरात्रि (Navratri) के मौके पर ग्राहकों को गैस सिलेंडर की खरीद पर 10 हजार एक रुपऐ तक का पेटीएम गोल्ड (PayTm Gold) जीतने का मौका दिया जा रहा है. ये ऑफर 7 से 16 अक्टूबर तक के लिए है. ऐसे में अगर आपने इसका लाभ नहीं उठाया है तो चिंता करने की बात नहीं है. 10 हजार का गोल्ड जीतने के लिए अब भी आपके पास 3 दिन का समय है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








