
सिर पर गुरू ग्रंथ साहिब, आंखों में तालिबान की दहशत... काबुल से 46 अफगान हिंदू-सिख का रेस्क्यू
AajTak
भारत भी अफगान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन चला रहा है. रविवार को काबुल से भारतीय वायुसेना का सी 17 ग्लोबमास्टर प्लेन 168 लोगों को लेकर हिंडन एयरबेस पर उतरा.
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी है. भारत भी अफगान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन चला रहा है. रविवार को काबुल से भारतीय वायुसेना का सी 17 ग्लोबमास्टर प्लेन 168 लोगों को लेकर हिंडन एयरबेस पर उतरा. इसमें 20 से ज्यादा अफगान नागरिक भी शामिल थे. इसके अलावा दो विमानों से अफगानिस्तान से लोग दिल्ली एयरपोर्ट भी आए. करीब 400 लोग एक दिन में अफगानिस्तान से भारत लाए गए. अफगानिस्तान से सोमवार को 46 अफगान हिंदू और सिख को बाहर निकाला गया. इस दौरान वह अपने साथ श्रीगुरू ग्रंथ साहिब को भी लेकर आएं. काबुल एयरपोर्ट से एक तस्वीर सामने आई, जिसमें तीन सिख श्रीगुरू ग्रंथ साहिब को सिर पर रखे हुए हैं. काबुल के साथ ही पूरे अफगानिस्तान में हालात बद से बदतर है. काबुल के सिख गुरुद्वारे में सन्नाटा है. बीते दिनों तालिबान के लोगों ने सिख गुरुद्वारा कमेटी के लोगों से मुलाकात की थी और कहा था कि हम आपको कुछ नहीं बोलेंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










