
सिर्फ Assam में जीत हासिल कर पाएगी BJP, बाकी जगह मिलेगी हार: शरद पवार
Zee News
पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम एवं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल में होने हैं. वहीं वोटों की गिनती यानी मतगणना 2 मई को होगी. शरद पवार (Sharad Pawar) कहा, ‘5 राज्यों के चुनाव परिणाम के बारे में आज बात करना गलत है, क्योंकि जनता इस बारे में निर्णय करेगी.'
पुणे: एनसीपी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने 2021 के आगामी विधानसभा चुनावी नतीजों संबंधी भविष्यवाणी की है. पार्टी के वरिष्ठ नेता ने रविवार को दावा किया कि असम (Assam) को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी बाकी चार राज्यों में चुनाव हारेगी. उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के रुझान से देश को एक नयी दिशा मिलेगी. महाराष्ट्र (Maharashtra) के बारामती शहर में संवाददाताओं से बातचीत में पवार ने चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बीजेपी पर राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया. पवार की 'सियासी भविष्यवाणी'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










