
सिर्फ AI नहीं... अब आएगा इन 3 टेक्नोलॉजी का जमाना, जिसने सीखा उसकी रॉकेट की तरह बढ़ेगी सैलरी!
AajTak
Upcoming Jobs: अभी कहा जा रहा है कि आने वाले वक्त AI का है. लेकिन, सिर्फ AI के साथ-साथ कुछ टेक्नोलॉजी ऐसी हैं, जो आने वाले वक्त में जॉब सेक्टर में काफी बदलाव कर सकती हैं.
दुनिया इस वक्त सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में नहीं जा रही, बल्कि एक साथ कई बड़ी तकनीकी क्रांतियों के मुहाने पर खड़ी है. कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी टेक्नोलॉजी में काफी बदलाव होने वाला है, जिसे जॉब सेक्टर का पूरा सिस्टम ही बदल सकता है. इंडिया टुडे एजुकेशन कॉन्क्लेव में प्रोफेसर दिनेश सिंह ने भी बताया कि आने वाले वक्त में सिर्फ एआई ही नहीं क्वांटम कंप्यूटिंग और न्यूक्लियर फ्यूजन का दौर भी आने वाला है. ऐसे में जो कोई इन टेक्नोलॉजी को सीख लेगा, उसका काफी फायदा होने वाला है. तो जानते हैं आखिर ये टेक्नोलॉजी हैं क्या और किस तरह फ्यूचर में इनसे बदलाव होने वाला है.
क्वांटम कंप्यूटिंग?
आज जिन कंप्यूटरों का हम इस्तेमाल करते हैं, वे 0 और 1 यानी बिट्स पर काम करते हैं. लेकिन क्वांटम कंप्यूटिंग इस पूरी परिभाषा को बदल देती है. इसमें इस्तेमाल होने वाले क्यूबिट्स superposition की वजह से एक साथ 0 और 1 दोनों हो सकते हैं, जिससे कंप्यूटिंग की स्पीड लाखों गुना बढ़ जाती है. क्वांटम कंप्यूटर ऐसे कैलकुलेशन सेकंड्स में कर सकता है, जिनमें मौजूदा सुपरकंप्यूटर्स को कई साल लग सकते हैं. यही वजह है कि बैंकिंग सिक्योरिटी, साइबर डिफेंस, ड्रग डिस्कवरी, मौसम पूर्वानुमान और शेयर बाजार जैसे सेक्टर्स में इसे गेम-चेंजर माना जा रहा है.
यहां तक कि भारत भी इस रेस में शामिल है और National Quantum Mission के तहत लगातार काम कर रहा है. अभी क्वांटम एक्सपर्ट्स की संख्या बेहद कम है और आने वाले समय में यह हाई-पेइंग जॉब्स वाले सेक्टर्स में शामिल हो सकता है. खास बात ये है कि इस फील्ड में स्किल्ड लोगों को काफी ऊँची सैलरी मिलने वाली है.
न्यूक्लियर फ्यूजन
न्यूक्लियर फ्यूजन वो ही प्रोसेस है, जिससे सूरज ऊर्जा पैदा करता है. अब इसे धरती पर इस्तेमाल करने की तैयारी तेज हो रही है और अगर सफल होता है तो एनर्जी सेक्टर में क्रांति आ सकती है. 2022 में अमेरिका के NIF ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की, जहाँ फ्यूजन रिएक्शन में नेट एनर्जी गेन हुआ (रिएक्शन से ज्यादा आउटपुट मिलासे), हालांकि पूरे सिस्टम में अभी इनपुट ज्यादा था. इसके बाद अमेरिका, चीन, यूरोप और ब्रिटेन ने इस तकनीक में निवेश और तेज कर दिया है. इससे जिन्हें इस सेक्टर में नॉलेज होगी, उनकी लाइफ काफी अलग हो सकती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









