
सिर्फ 9 रुपए में घूम आइए विदेश, यह एयरलाइन लेकर आई है जबरदस्त ऑफर
AajTak
वियतजेट 17 रूट्स पर भारत और वियतनाम के बीच डायरेक्ट फ्लाइट ऑपरेट करने वाली है. इस ऑफर के तहत चार अगस्त से टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है. वियतनाम के राजदूत फाम सान चाऊ के अनुसार, भारतीय पर्यटकों के बीच वियतनाम एक बेहतरीन पर्यटन देश के रूप में उभर रहा है.
विदेश घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए एक एयरलाइन (Airline) ने खास ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत मात्र 9 रुपये में हवाई सफर कर आप विदेश पहुंच सकते हैं. एक इंटरनेशनल एयरलाइन कंपनी मात्र 9 रुपये में भारत से वियतनाम (India to Vietnam) तक का सफर करा रही है. वियतजेट एयरलाइन (Vietjet) 9 रुपये में एयर टिकट का ऑफर लेकर आई है. अगर आप वियतनाम घूमने के प्लान बना रहे हैं, तो इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.
कब तक है ऑफर
वियतजेट 17 रूट्स पर भारत और वियतनाम के बीच डायरेक्ट फ्लाइट ऑपरेट करने वाली है. इस ऑफर के तहत चार अगस्त से टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है. यह ऑफर 26 अगस्त तक रहेगा. मतलब 4-26 अगस्त के बीच बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को आप टिकट बुकिंग कर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.
प्रमोशनल टिकट ऑफर
एयरलाइन कंपनी ने बताया कि वियतजेट भारत से वियतनाम के सफर के लिए 30,000 प्रमोशनल टिकट ऑफर कर रही है. इन टिकटों की कीमतों की शुरुआत 9 रुपये से हो रही है. इसके तहत 15 अगस्त 2022 से 26 मार्च 2023 तक के यात्रा के लिए कोई भी टिकट की बुकिंग कर सकता है. टिकट बुकिंग के लिए ऑफर 26 अगस्त तक ही है.
बड़ी संख्या में भारतीय पहुंच रहे वियतनाम

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










