सिर्फ 12 मीटर दूर थे मजदूर, फिर फेल हो गई ऑगर मशीन... अब इन 2 प्लान पर हो रहा काम
AajTak
उत्तरकाशी की सुरंग के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी ऑगर मशीन के पुर्जें टूटकर बिखरे पड़े हैं. सुरंग में सुराग करना था. लेकिन पुर्जे टूट-फूट गए. मलबे में दबे लोहे के सरिए के जाल में ऑगर के पुर्जे फंसे तो नाकाम हो गए. इसके चलते अब रेस्क्यू टीम दूसरे प्लान पर काम करेगी.
उत्तरकाशी में 12 नवंबर से सुरंग के अंदर मौत से लड़ाई चल रही है. सुरंग के घुप्प अंधेरे में 41 मजदूरों की जिंदगी के रास्ते में मौत रूपी मलबा खड़ा है. उसी से टकराकर बचाने की जद्दोजहद जारी है. हर दिन सुबह उम्मीद के साथ शुरू हो रही है, और शाम नाउम्मीदी में गुजर जा रही है. फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए सुरंग में 800 मिमी चौड़े स्टील पाइप 46.8 मीटर तक ड्रिल किए गए. अनुमान है कि ढहा हुआ हिस्सा लगभग 60 मीटर लंबा है. यानी मजदूर सुरंग में 60 मीटर दूर फंसे हैं. रेस्क्यू टीम ने काफी अंदर तक ड्रिलिंग कर ली और मजदूर सिर्फ 12 मीटर ही दूर थे और अमेरिका से आई ऑगर मशीन फेल हो गई.
माना जा रहा था कि अमेरिकी ऑगर मशीन मलबे में ड्रिंलग का काम जल्द पूरा करेगी और मजदूर निकाल लिए जाएंगे. लेकिन सुबह-सुबह ऐसी खबर आई जो पूरे देश को मायूस कर गई. मलबे को बेध पाने में ऑगर मशीन नाकाम रही. उसका ब्लेड टूट गया. मशीन बेदम हो गई. सुरंग के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी ऑगर मशीन के पुर्जें टूटकर बिखरे पड़े हैं. सुरंग में सुराग करना था. लेकिन पुर्जे टूट-फूट गए. मलबे में दबे लोहे के सरिए के जाल में ऑगर के पुर्जे फंसे तो नाकाम हो गए. इसके चलते अब रेस्क्यू टीम दूसरे प्लान पर काम करेगी.
सॉफ्टकटिंग मशीन भी हो गई थी फेल
ऐसा पहली दफा नहीं हुआ. 12 नवंबर को हादसे के बाद सॉफ्टकटिंग मशीन लगाई गई थी. उससे सुरंग की दीवारों पर कंट्रीट स्प्रे किया गया था. ड्रिल भी हुआ. लेकिन नाकामी हाथ लगी. तब 13 नवंबर ऑगर मशीन को सुरंग के काम में लगाया गया. हालांकि वो मशीन भी जवाब दे गई. रेस्क्यू तेज करने के लिए 17 नवंबर को अमेरिकी ऑगर मशीन लाई गई. 21 नवंबर को उसमें भी दिक्कत आ गई. ड्रिलिंग के दौरान मलबे में रॉड मिला और काम रूक गया.
इसके बाद दिल्ली से सिलक्यारा पहुंचे 7 विशेषज्ञों ने सूझबूझ से रॉड को काटा और दोबारा ड्रिलिंग शुरू हुई. लेकिन अब अमेरिकी ऑगर मशीन का ब्लेड फिर से टूट गया है. उसका पाइप मुड़ गया है. अमेरिका से आए एक्सपर्ट ने भी साफ कह दिया है कि अब ऑगर मशीन पूरी तरह टूट चुकी हैल और इसे ठीक नहीं किया जा सकता है. ऑगर मशीन से आगे की ड्रिलिंग करना संभव नहीं है.

इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया भर के AI स्पेलिशिस्ट ने हिस्सा लिया, जिसमें Open AI के सैम अल्टमैन गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस और Anthropic के डारियो अमोडेई शामिल थे. उन्होंने एआई के तकनीकी बदलाव, नीति निर्माण, आर्थिक प्रभाव और नैतिक चुनौतियों पर चर्चा की. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूरोप में निवेश की भूमिका पर बात की, जबकि जीत अडानी ने एआई को राष्ट्र निर्माण की परियोजना बताया.

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.









