
'सिर्फ भारत के रूसी तेल खरीदने से ही नहीं चिढ़ा है अमेरिका, हैं और भी कई कारण...', बोले US विदेश मंत्री मार्को रूबियो
AajTak
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर साइन न हो पाने की एक बड़ी वजह यह भी है कि भारत अपने कृषि और डेयरी सेक्टर को विदेशी दखल से बचाए रखना चाहता है. दूसरी ओर, अमेरिका चाहता है कि उसे भारत के कृषि बाजार में ज्यादा पहुंच मिले, विशेषकर जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) फसलों, डेयरी उत्पादों, मक्का, सोयाबीन, सेब, बादाम और एथनॉल जैसे प्रोडक्ट्स के लिए. अमेरिका इन क्षेत्रों में टैरिफ कम करने की मांग कर रहा है.
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने गुरुवार को कहा कि भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद उसे यूक्रेन में युद्ध जारी रखने में मदद कर रही है. उन्होंने इसे भारत और अमेरिका के रिश्तों में 'निश्चित रूप से एक झुंझलाहट का कारण' बताया. हालांकि यह अकेला मुद्दा नहीं है जो तनाव की वजह बन रहा है.
फॉक्स रेडियो को दिए एक इंटरव्यू में रूबियो ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति इस बात से नाराज हैं कि भारत लगातार रूस से तेल खरीद रहा है, जबकि उसके पास तेल खरीदने के लिए कई अन्य विकल्प मौजूद हैं. इससे रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने में आर्थिक मदद मिल रही है.
क्या बोले अमेरिकी विदेश मंत्री?
रूबियो ने कहा, 'भारत की ऊर्जा जरूरतें बहुत बड़ी हैं- इसमें तेल, कोयला, गैस जैसी चीजें शामिल हैं जो उसकी अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए जरूरी हैं, जैसे हर देश के लिए होती हैं. और वह इन्हें रूस से खरीदता है, क्योंकि रूसी तेल पर प्रतिबंध लगे हुए हैं और वह सस्ता है. कई बार वे वैश्विक कीमत से भी नीचे बेचते हैं.'
उन्होंने आगे कहा, 'दुर्भाग्य से, इससे रूस को युद्ध में मदद मिल रही है. इसलिए यह भारत और अमेरिका के रिश्ते में निश्चित रूप से एक झुंझलाहट का कारण है लेकिन यह अकेला कारण नहीं है. हमारे बीच सहयोग के कई अन्य क्षेत्र भी हैं.'
भारत से क्या चाहता है अमेरिका?

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










