
सिर्फ आरोपों के आधार पर ग्वांतानामो जेल में 20 साल बंद रहे 2 पाकिस्तानी, अब US ने किया रिहा
AajTak
पाकिस्तान के इन दोनों भाइयों को अलकायदा को मदद पहुंचाने के आरोप में 2002 में कराची से गिरफ्तार किया गया था. बाद में इन्हें अमेरिकी प्रशासन को सौंप दिया गया. इसके बाद से ही ये क्यूबा की ग्वांतानामो बे जेल में बंद हैं. ग्वांतानामो जेल को 11 सितंबर 2001 हमले के बाद जॉर्ज डब्ल्यू बुश सरकार के निर्देश पर बनाया गया था.
क्यूबा के ग्वांतानामो बे जेल में 20 सालों से बंद पाकिस्तान के दो भाइयों को अमेरिका ने उनके मुल्क भेज दिया है. इन भाइयों का नाम अब्दुल रब्बानी और मोहम्मद रब्बानी है, जिन्हें अलकायदा को मदद पहुंचाने के आरोप में 2002 में कराची में गिरफ्तार किया गया था. इन दोनों भाइयों को बिना आरोपों के 20 सालों तक ग्वांतानामो जेल में रखा गया था.
2002 में कराची से गिरफ्तार किए गए रब्बानी बंधुओं को बाद में अमेरिकी सरकार को सौंप दिया गया था. इन दोनों पर अलकायदा आतंकियों को अपने घर में पनाह देने और उनकी मदद का आरोप लगाया था. इन दोनों ने ग्वांतानामा भेजे जाने से पहले सीआईए की हिरासत में प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था.
पेंटागन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिका ग्वांतानामो जेल में बंद कैदियों की संख्या को घटाने और आखिरकार इस जेल को बंद करने के उसके उद्देश्यों को पूरा करने में पाकिस्तानी सराकर और अन्य देशों के प्रयासों की सराहना करते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रब्बानी बंधु ग्वांतानामो जेल से रिहा होकर पाकिस्तान पहुंच गए हैं.
बता दें कि क्यूबा की ग्वांतानामो बे जेल को 11 सितंबर 2001 हमले के बाद जॉर्ज डब्ल्यू बुश सरकार के निर्देश पर 2002 में बनाया गया था. इन दोनों भाइयों को पाकिस्तान भेजे जाने के बाद ग्वांतानामो बे में अब 32 कैदी हैं, जिनमें से 18 को उनके देश भेजा जाना है.
जो बाइडेन ने जब 2021 में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी. उस समय ग्वांतानामो बे में 40 कैदी थी. उस समय बाइडेन ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि यह जेल जल्द बंद हो जाएगी. इस बीच गुरुवार को पेंटागन ने पाकिस्तान के दो भाइयों अब्दुल रब्बानी और मोहम्मद रब्बानी को वतन भेज दिया गया. दोनों को 2002 में गिरफ्तार किया गया था. दोनों भाइयों पर अलकायदा की मदद करने का आरोप लगाया गया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








