
सिरफिरे पिता ने की बेटे और बहू की हत्या, खेत बेचने के फैसले का कर रहे थे विरोध
AajTak
बांदा में सिरफिरे पिता ने जमीनी विवाद में बेटे और बहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इसके बाद मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा कि बंटवारे के बाद पिता जमीन बेचना चाहता था. इसको लेकर बाप-बेटे के बीच विवाद चल रहा था. फिलहाल, एसपी अभिनंदन का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में सिरफिरे पिता ने घरेलू विवाद में बेटे और बहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इसके पिता मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अधिकारियों ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है.
पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामला नरैनी थाना के बरसड़ा मानपुर गांव का है. यहां से पुलिस को सूचना मिली कि एक पिता ने अपने बेटे और बहू की नुकीले धारदार हथियार (सब्बल) से हत्या कर दी है. पुलिस के मुताबिक, बाप और बेटे के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था.
पिता जमीन बेचने की कर रहा था तैयारी
बेटा बंटवारे से खुश नहीं था. उधर, पिता जमीन बेचने की तैयारी कर रहा था. इसको लेकर दोनों में विवाद चल रहा था. इसी बीच मंगलवार को भी बाप-बेटे में जमीन को लेकर झगड़ा हो गया. इसके बाद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया. शाम को सभी खाना खाने के बाद सोने चले गए.
मगर, पिता ने घर के आंगन में सो रहे बेटे और बहू की देर रात सब्बल से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी. पिता ने बेटे के सिर में सब्बल मारा, जो आर-पार हो गई. इसके बाद बहू की गर्दन पर वार कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है.
एफआईआर दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी की चल रही कोशिश- SP

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











