
सिम्पेथी के लिए सुसाइड की कोशिश? ट्रोल हुए यूट्यूबर अनुराग, 17M फैंस को भटकाया, उठे सवाल
AajTak
यूट्यूबर अनुराग डोबाल ने डिप्रेशन से जूझते हुए अपनी जान लेने की कोशिश की थी. इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ी हुई है. बिग बॉस फेम सिद्धार्थ भारद्वाज ने उनकी इस हरकत की आलोचना की. जरीन खान ने भी कैमरा सेट पर रोने वाले सेलेब्स पर तंज कसा.
यूट्यूबर अनुराग डोबाल यानी बाबू भईया ने जबसे सुसाइड की कोशिश की है, इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है. डिप्रेशन और मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहे अनुराग ने रविवार को अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया था. इंस्टा पर लाइव आकर उन्होंने 150 की स्पीड से ऐसी गाड़ी चलाई कि वो डिवाइडर से टकरा गई. गाड़ी के पखच्चे उड़ गए और अनुराग को काफी चोटें आईं. खराब मानसिक स्थिति से जूझ रहे अनुराग के इस वीडियो ने लोगों को हैरान-परेशान कर दिया है.
अनुराग पर भड़के सिद्धार्थ अनुराग को लाइव आकर जान देने की कोशिश करते देख कई सेलेब्स ने उनके नाजुक हालत पर सिम्पेथी जताई. मुनव्वर फारुकी, अली गोनी, मन्नारा चोपड़ा, सनी आर्या समेत कई सेलेब्स ने अनुराग का साथ दिया. अब अनुराग को एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज ने ट्रोल किया है. उन्होंने कहा कि वो अनुराग से सिम्पेथी रखते हैं, लेकिन वो उनके द्वारा की गई हरकत को सही नहीं ठहरा सकते. उनके मुताबिक, अनुराग ने डिप्रेशन का मजाक उड़ाया है. डिप्रेशन के नाम पर अगर किसी और देश में वो ऐसा करने की कोशिश करते तो जेल में सजा भुगत रहे होते.
सिद्धार्थ ने मीडिया बॉलीवुड बबल संग बातचीत में कहा- डिप्रेशन बहुत बड़ी चीज है, लेकिन उससे बड़ा कानून है. अगर आप कोर्ट में जाकर बोलेगे कि मैं डिप्रेशन में था इसलिए किसी को मार दिया. जज साहब जेल में डालकर आपका डिप्रेशन ठीक कर देंगे. अपने डिप्रेशन के चक्कर में आप किसी और की जान खतरे में नहीं डाल सकते. मेरी सिम्पेथी उसके साथ है. लेकिन मैं इसे कैसे ठीक मान लूं कि आप 150 की स्पीड पर अपने डिप्रेशन में सड़क पर गाड़ी चला रहे हो, वो भी लाइव करते हुए. किसी को भी डिप्रेशन में नहीं होना चाहिए. लेकिन उसके लिए किसी और की जान क्यों खतरे में डालनी है. मैं भी इससे लड़ा हूं. इनका तो मां-बाप वाला डिप्रेशन चल रहा है. हमारी तो जिंदगी गरीबी ने तोड़ रखी थी. मां पिट रही थी. बाप मार रहा था. बच्चे भी बोल रहे थे. मैंने पूरी जिंदगी डिप्रेशन झेला है.
सिद्धार्थ ने दूसरे इंटरव्यू में कहा- अनुराग ने डिप्रेशन का मजाक बनाया है. ऐसा हम मम्मी से जिद करते हुए बचपने में करते थे. आप यूथ को क्या मैसेज दे रहे हो. वो क्या सीखेंगे? कल को वो भी ऐसा ही करेंगे. मैं नहीं चाहता हमारा यूथ कमजोर पड़ जाए.
जरीना खान ने उठाए सवाल दूसरी तरफ, जरीन खान का भी हफ्तों पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें उन्होंने एस्थेटिक दुख का जिक्र किया था. एक्ट्रेस ने बताया था कैसे आजकल लोग कैमरा लगाकर सही एंगल रखकर अपना दुखड़ा सुनाते हैं. जरीन ने कहा- जो लोग इतना एस्थेटिकली दुख मना रहे हैं, वौ कैसे करते हैं. क्या उन्हें पता है कि ब्रेकडाउन होने वाला है तो कैमरा लगाकर दुख मनाते हैं. पूरा कैमरा लगाकर शूट करते हैं. ये कैसे होता है?
अनुराग ने जिस तरह लाइव आकर मरने की कोशिश की, उसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. पब्लिक का यही सवाल है क्या किसी इंफ्लुएंसर को, वो भी 17 मिलियन की फैंडम वाला, उसे ऐसा करना शोभा देता है? उनकी इन हरकतों से यूथ क्या सीखेगा? अनुराग ने डिप्रेशन जैसे गंभीर टॉपिक को पब्लिसिटी स्टंट बना दिया है. खुद उनके भाई इसे सिम्पेथी और व्यूज के लिए किया गया एक्शन बता रहे हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












