
सिने वर्कर्स की मदद को आगे आए चिरंजीवी, देंगे मुफ्त कोरोना वैक्सीन
AajTak
चिरंजीवी ने सिने वर्कर्स को मुफ्त में वैक्सीन देने की घोषणा की है. उन्होंने एक वीडियो मैसेज के जरिए यह ऐलान किया कि गुरुवार से 45 साल की उम्र से अधिक वाले लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया जाएगा.
कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने वैक्सीनेशन का काम तेजी से करना शुरू कर दिया है. वैक्सीनेशन की इस प्रक्रिया में अब तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी अपना हाथ आगे बढ़ाया है. चिरंजीवी ने सिने वर्कर्स को मुफ्त में वैक्सीन देने की घोषणा की है. उन्होंने एक वीडियो मैसेज के जरिए यह ऐलान किया कि गुरुवार से 45 साल की उम्र से अधिक वाले लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया जाएगा. चिरंजीवी के तहत चल रही कोरोना क्राइसिस चैरिटी (CCC) संगठन ने अपोलो हेल्थ के साथ मिलकर यह ऐलान किया है कि वे सिनेमा वर्कर्स को फ्री वैक्सीनेशन देंगे और अन्य मेडिकल सप्लाई भी कम दाम में देंगे. एक वीडियो मैसेज में चिरंजीवी ने गुरुवार से वैक्सीन देने की प्रक्रिया की अनाउंसमेंट की है. इस वैक्सीनेशन ड्राइव में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. चिरंजीवी ने ये भी कहा कि सिने वर्कर्स अपने पति सा पत्नी को भी ला सकते हैं अगर वे वैक्सीन लेने की तय सीमा के तहत आते हैं. ये वैक्सीनेशन ड्राइव एक महीने के लिए चलेगा और सिने वर्कर्स के अलावा सिने जर्नलिस्ट्स भी इस वैक्सीनेशन ड्राइव का लाभ उठा सकते हैं.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










