
सिनेमा के फेवरेट बन रहे संकटमोचन हनुमान, कई बड़ी फिल्मों में आएगा ट्विस्ट
AajTak
भगवान राम के प्रिय भक्त, हनुमान का किरदार इन दिनों सिनेमा का फेवेरेट बन गया है. महाबलशाली कहे जाने वाले हनुमान की शक्तियां हमेशा से लोगों में एक जिज्ञासा जगाती रही हैं. उनकी शक्तियां और कहानियां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फिल्मों की कहानियों में एक मजेदार एंगल दे रही हैं.
भारतीय फिल्ममेकर्स हमेशा से रामायण को बड़े पर्दे पर एक शानदार फिल्म के रूप में उतारने के लिए खूब मेहनत करते आए हैं. किसी को कामयाबी मिली, तो कोई लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका. मगर रामायण का एक पात्र, इन दिनों सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बना चुका है- संकटमोचन हनुमान.
प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान की कहानियां और शक्तियां हमेशा से भारतीय जनता में एक जिज्ञासा का विषय रही हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे पर हनुमान एक बहुत 'फन' कैरेक्टर बन चुके हैं. हाल ही में तेलुगू इंडस्ट्री से एक लिमिटेड बजट में बनी फिल्म 'हनुमान' ने जो कमाल किया है, वो अभी भी कई थिएटर्स में अभी भी देखा जा सकता है.
बिना किसी सुपरस्टार चेहरे, बड़े बजट और दमदार प्रमोशन कैम्पेन के आई 'हनुमान' ब्लॉकबस्टर हो चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. इस पूरी कमाई को साइड रखकर देखें तो 'हनुमान' ने एक पौराणिक किरदार को जिस तरह, एक पूरी नई पीढ़ी के लिए 'कूल' बनाया है वो इसका सबसे बड़ा कमाल है.
मगर सिर्फ तेज सज्जा स्टारर फिल्म 'हनुमान' ही नहीं, पिछले कुछ समय से फिल्मों में हनुमान और उनकी शक्तियां लगातार एक्सप्लोर की जा रही हैं. और अब हनुमान की कहानी हॉलीवुड तक पहुंच गई है.
फिल्मों को पावर देते 'अतुलित बल धामा' हनुमान पौराणिक किरदारों को दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर लाने के पीछे शायद दो बड़े कारण काम करते हैं- जनता में इनकी पैठ और इनकी शक्तियां. ये किरदार आज के नहीं हैं, प्राचीन हैं. ये धार्मिक कथाओं और लोक कथाओं का हिस्सा रहे हैं. इनकी शक्तियों के किस्से सभी ने सुने हैं, मगर आज की रियलिटी के हिसाब से ये शक्तियां अविश्वसनीय लगती हैं. एक दर्शक जब इन्हें पर्दे पर देखता है तो ये किरदार और इनकी शक्तियां रहस्यमयी लगते हैं. मगर ये कितनी ही ऐसी चीजें कर सकते हैं जो 'कूल' हैं और 'फन' भी.
हनुमान की बात करें, तो ऐसा कैरेक्टर आपको कहां मिलेगा जो अपना शरीर बढ़ाए तो पर्वत जैसा हो जाए, सूर्य निगलने निकल पड़े और समुद्र लांघ जाए! मगर उसमें बच्चों सी मासूमियत हो और उसे खुद ही ये याद दिलाना पड़ता हो कि उसमें कितनी शक्ति है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










