
सिद्धू मूसेवाला मर्डर: लॉरेंस बिश्नोई के भाई और भांजे का फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल और भांजे सचिन का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सिद्धू मूसेवला की हत्या के पहले लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल और भांजे सचिन को फर्जी पासपोर्ट बनवा कर देश से बाहर भिजवा दिया था.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ जा रही है. इस बीच खुलासा हुआ है कि सिद्धू की हत्या से पहले तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल बिश्नोई और अपने भांजे सचिन को फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से बाहर भेज दिया था. इस खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है.
लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल और भांजे सचिन का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आज तक ने सबसे पहले खुलासा किया था की सिद्धू मूसेवला की हत्या के पहले लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल और भांजे सचिन को फर्जी पासपोर्ट बनवा कर देश से बाहर भिजवा दिया था.
देश के बाहर बैठ कर अनमोल और सचिन ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर रची थी. सचिन फिलहाल दुबई में है और लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल यूरोप में है. गैंगस्टर को पासपोर्ट हासिल कराने में मदद देने वाले 4 जालसाजों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है. इन चारों से पूछताछ की जा रही है.
दक्षिण दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों को पासपोर्ट उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली में रहकर दिल्ली गैंगस्टर को देश से बाहर भागने के लिए पासपोर्ट बनाने में मदद कर रहे थे. इन चारों से पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने जाली पासपोर्ट जारी किए जा चुके हैं.
आज तक को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश जेल में बैठे लॉरेंस ने कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ से फोन पर बातचीत करके रची थी. सिद्धू की हत्या की फूल प्रूफ प्लानिंग होने के बाद सबसे पहले लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से छूटे अपने भाई अनमोल को गोल्डी बराड़ की मदद से भारत से फरार करवाया.
इतना ही नहीं लॉरेंस ने अपने भांजे सचिन बिश्नोई को भी भारत से गोल्डी बराड़ की मदद से फरार करवाया. सचिन फिलहाल दुबई में है. लॉरेंस का भाई अनमोल और भांजा सचिन जैसे ही देश से फरार हुए दोनों गोल्डी बराड़ के साथ जुड़े और प्लानिंग हुई. फिर पंजाब के मानसा में सिद्धू की हत्या को अंजाम दिया गया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









