
सिद्धू के सलाहकार ने शेयर की पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम और CM अमरिंदर की फोटो, पूछा- इशारा किस तरफ?
AajTak
नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने फेसबुक पर पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम और सीएम अमरिंदर सिंह की तस्वीर शेयर कर पूछा है कि ये तस्वीरें क्या इशारा कर रहीं हैं?
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के सलाहकार मलविंदर सिंह माली (Malvinder Singh Mali) ने फेसबुक पर अब एक और ऐसी पोस्ट की है, जिस पर विवाद होना तय है. उन्होंने फेसबुक पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) और पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम (Aroosa Alam) के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ये तस्वीरें क्या इशारा कर रहीं हैं? माली ने सिर्फ कैप्टन अमरिंदर सिंह ही नहीं, बल्कि पंजाब के डीजीपी और मुख्य सचिव पर भी सवाल उठाए हैं.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











