
सिद्धार्थ मल्होत्रा कि पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार, अंतिम संस्कार में पहुंचीं कियारा
AajTak
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का दिल्ली में निधन हो गया. लंबे समय से बीमार चल रहे थे. सिद्धार्थ और कियारा तुरंत दिल्ली पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए. परिवार ने इस समय निजता की अपील की है.
बॉलीवुड की दुनिया से एक बुरी खबर आई है. एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का देहांत हो गया है. सिद्धार्थ के पिता का शनिवार, 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया. इस दुखद खबर के बाद सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी तुरंत दिल्ली पहुंच गए. अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद भी दोनों परिवार के साथ वहीं मौजूद हैं.
सिद्धार्थ पर टूटा दुखों का पहाड़
इंडिया टुडे/आजतक करीबी सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे. परिवार इस समय गहरे शोक में है और उन्होंने निजी जीवन का सम्मान करने की अपील की है. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ अपने पिता के बेहद करीब थे और यह नुकसान सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ा है.
पिछले साल एक बातचीत के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पिता की सेहत को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें कभी-कभी अफसोस होता है कि वह काम के कारण मुंबई में रहते हैं, जबकि उनकी मां दिल्ली में अकेले रहकर पिता की देखभाल करती हैं.
सिद्धार्थ ने कहा था- मेरे पिता काफी समय से ठीक नहीं हैं. कई बार डर या गुस्से की वजह से मैं अपनी मां पर थोड़ा सख्त हो जाता था, क्योंकि वही उनकी दवाइयों और देखभाल की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. पापा खुद ठीक हालत में नहीं थे कि ये सब कर सकें. तभी मुझे एहसास हुआ कि मां हमसे कई बातें छिपा लेती थीं, खासकर पापा की सेहत को लेकर. मुझे थोड़ा शर्मिंदगी महसूस हुई कि मैंने उन सालों में उनके त्याग को सही तरह से समझा ही नहीं. पापा की तबीयत से पहले के कई सालों में मां ने बहुत बलिदान दिए, जिनका मुझे अंदाजा भी नहीं था. अब मुझे एहसास है कि मुझे उनके साथ ज्यादा संवेदनशीलता और प्यार से पेश आना चाहिए था और उम्मीद है कि अब मैं उस कमी को पूरा कर पाऊंगा.
सेना में थे सिद्धार्थ के पिता

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












