
सितंबर में अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष के रूप में पहला विदेशी दौरा
AajTak
इससे पहले राहुल गांधी पिछले साल जून 2023 में अमेरिका की यात्रा पर गए थे. उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय छात्रों के साथ बातचीत की थी और एक प्रेस कान्फ्रेंस को भी संबोधित किया था. उन्होंने भारतीय समुदाय से भी बातचीत की थी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सितंबर में अमेरिका जाने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है. अमेरिका में उनके भारतीय प्रवासियों, छात्रों और सांसदों से मिलने की उम्मीद है. लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) बनने के बाद से यह राहुल गांधी की पहली विदेश यात्रा होगी.
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी सितंबर के दूसरे हफ्ते में अमेरिका के लिए रवाना हो सकते हैं जहां उनके 8 से 9 दिनों तक रहने की संभावना है. राहुल का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है.
बतौर नेता प्रतिपक्ष पहली विदेश यात्रा
नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल की यह पहली विदेश यात्रा होगी. लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद 2014 से 2024 तक खाली रहा. ऐसा इसलिए था क्योंकि उस अवधि के दौरान किसी भी विपक्षी दल के पास इस पद को हासिल करने के लिए पर्याप्त सांसद नहीं थे. हालांकि, हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सीटों की संख्या 99 पहुंचने के बाद 25 जून, 2024 को राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया था.
पिछले साल जून में अमेरिका गए थे राहुल
इससे पहले राहुल गांधी पिछले साल जून 2023 में अमेरिका की यात्रा पर गए थे. उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय छात्रों के साथ बातचीत की थी और एक प्रेस कान्फ्रेंस को भी संबोधित किया था. उन्होंने भारतीय समुदाय से भी बातचीत की थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











