
सिख जत्था अब पाकिस्तान जाएगा, सरकार ने दी अनुमति, SGPC ने की करतारपुर कॉरिडोर खोलने की अपील
AajTak
भारत सरकार ने सिख जत्था को पाकिस्तान जाने की मंजूरी दे दी है. जत्था नवंबर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में हिस्सा लेने वाला है. SGPC ने इस फैसले का स्वागत किया है और साथ ही सरकार से अपील की है कि अब करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी खोला जाए, ताकि श्रद्धालु आसानी से तीर्थयात्रा कर सकें.
भारत सरकार ने सिख जत्थे को पाकिस्तान जाने की मंजूरी दे दी है. जत्था नवंबर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में हिस्सा लेने वाला है. इस फैसले का स्वागत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) ने किया है और अब उन्होंने सरकार से अपील की है कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी खोल दिया जाए.
SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि हम भारत सरकार के आभारी हैं कि उन्होंने अनुमति दी. सिख हमेशा पाकिस्तान जाकर तीर्थयात्रा करना चाहते हैं और गुरु नानक देव जी का जन्मदिवस मनाना चाहते हैं. पहले जब अनुमति नहीं मिली थी तो हम निराश थे लेकिन अब राहत मिली है.
पत्र लिखकर किया था अनुरोध
धामी ने बताया कि SGPC ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले ही पत्र लिखकर जत्थे को अनुमति देने का अनुरोध किया था. अब उन्होंने सरकार से अपील की है कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी खोला जाए जो हाल ही में भारत-पाक सीमा तनाव के कारण बंद था.
पिछले महीने गृह मंत्रालय (MHA) ने सुरक्षा कारणों के चलते जत्थे को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी थी. इस फैसले की धार्मिक और राजनीतिक दोनों ही तरफ से आलोचना हुई थी. कई लोगों ने सवाल उठाया था कि अगर भारत-पाक क्रिकेट मैच हो सकता है तो सिख जत्था क्यों नहीं जा सकता.
ननकाना साहिब जाएगा सिख जत्था

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










