
सिक्किम में मूसलाधार बारिश का कहर: लैंडस्लाइड से सड़क बंद, 500 से ज्यादा पर्यटक फंसे
AajTak
सिक्किम में आसमान और पहाड़ों से आफत बरस रही है. मौसम खराब होने की वजह से प्रशासन ने लोगों से उत्तर सिक्किम की यात्रा करने से बचने को कहा है. लगातार लैंडस्लाइड से चुंगथांग से लाचेन और लाचुंग तक की सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे 500 से अधिक पर्यटक फंस गए हैं.
सिक्किम के उत्तर क्षेत्र में बीते कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है. जिसकी वजह से कई मुख्य सड़कों पर भूस्खलन हुए हैं, जिसकी वजह से अलग-अलग स्थानों पर 500 से ज्यादा पर्यटक फंस गए हैं.
प्रशासन ने जानकारी दी है कि चुंगथांग से लाचेन और लाचुंग को जोड़ने वाली सड़क सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है.
अब तक क्या-क्या हुआ?
गुरुवार रात को मंगल जिले के मुन्सिथांग इलाके में एक पर्यटक की गाड़ी एक हजार फीट खाई में गिर गई. जिसके बाद गाड़ी सीधे तीस्ता नदी में समा गया.
गाड़ी जब हादसे का शिकार हुई उस समय कुल 11 लोग सवार थे. इस हादसे में एक की मौत हो गई, दो घायल हैं और 8 लोग अभी भी लापता हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि इन पर्यटकों में कुछ लोग ओडिशा के हैं.
लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया था. हालांकि, तीस्ता नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से रेस्क्यू अभियान के तहत पर्यटकों की खोजबीन रोक दी गई.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











