
सिक्किम की आपदा से बंगाल में कहर, तीस्ता नदी से 30 से ज्यादा शव बरामद
AajTak
सिक्किम में आई बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं बंगाल में तीस्ता नदी से 30 से अधिक शव बरामद किए गए हैं. ये शव सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार से बरामद किए गए हैं. इनमें से पश्चिम बंगाल सरकार पहले ही 28 अप्राकृतिक मौत के मामले दर्ज कर चुकी है.
सिक्किम में आई बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं बंगाल में तीस्ता नदी से 30 से अधिक शव बरामद किए गए हैं. ये शव सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार से बरामद किए गए हैं. इनमें से पश्चिम बंगाल सरकार पहले ही 28 अप्राकृतिक मौत के मामले दर्ज कर चुकी है. जानकारी के मुताबिक इनमें से 3 शवों की पहचान सेना के जवानों के रूप में हुई है. ये सिक्किम के बोड्रुंग से लापता हुए सेना के 22 जवानों में से हो सकते हैं. बता दें कि उत्तरी सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में बह गया सेना का एक जवान इलाके से 15 किलोमीटर नीचे जीवित पाया गया है.
दरअसल, 4 अक्टूबर को ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के कारण झील में जल स्तर तेजी से बढ़ गया. इससे मंगन, गंगटोक, पाकयोंग और नामची जिलों में भारी नुकसान हुआ है. साथ ही चुंगथांग बांध से पानी छोड़ा गया और तीस्ता नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था.
सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. सेना और एनडीआरएफ की टीमों ने दूसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी है. सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) ने एक बुलेटिन में बताया कि अब तक 2,011 लोगों को बचाया गया है. जबकि आपदा से 22,034 लोग प्रभावित हुए हैं. पाठक ने कहा कि सेना की 27वीं माउंटेन डिवीजन के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि उत्तरी सिक्किम के लाचेन, लाचुंग और आसपास के क्षेत्रों में फंसे पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं. अनुमान के मुताबिक, विदेशी समेत 3,000 से ज्यादा पर्यटक सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं.
अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा है और जरूरी मदद मांगी है. बाढ़ की वजह से सिक्किम में 11 पुल ढह गए हैं. सिर्फ मंगन जिले में ही 8 पुल बह गए हैं. नामची में दो और गंगटोक में एक पुल बह गया है. चार प्रभावित जिलों में पानी की पाइपलाइन, सीवेज लाइनें और 277 घर, दोनों कच्चे और कंक्रीट नष्ट हो गए हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







