
सिंगापुर में खोला गया 200 साल पुराना हिंदू मंदिर, भारतीय प्रवासियों ने डाली थी नींव
AajTak
सिंगापुर की सबसे पुरानी हिंदू मंदिर का जीर्णोद्धार कर उसे दोबारा भक्तों के लिए खोल दिया गया है. रविवार तड़के मंदिर को खोला गया. भारी बारिश के बावजूद करीब 20 हजार भक्त मंदिर के अभिषेक समारोह में शामिल हुए. यह मंदिर मरिअम्मन देवता का है.
सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों द्वारा बनाए गए 200 साल पुराने मंदिर को जीर्णोद्धार के बाद दोबारा खोल दिया गया है जिसे लेकर वहां रहने वाले भारतीयों में खुशी का माहौल है. रविवार को सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर को लोगों के लिए खोल दिया. इस मौके पर आयोजित समारोह में 20, 000 लोगों ने हिस्सा लिया. सिंगापुर में रविवार सुबह तेज बारिश हो रही थी लेकिन बारिश लोगों के उत्साह पर पानी नहीं फेर पाई और हजारों की संख्या में लोग मंदिर के दर्शन के लिए उमड़ पड़े. इनमें बड़ी संख्या दक्षिण भारत के श्रमिकों की थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 200 साल पुराने भगवान मरिअम्मन मंदिर के जीर्णोद्धार में 26 लाख रुपये खर्च किए गए. मंदिर को दोबारा जीवंत रूप देने में भारत के 12 विशेषज्ञ मूर्तिकार और सात धातु और लकड़ी के कारीगर शामिल थे. इन कारीगरों ने मंदिर के गर्भगृह, गुंबदों और छत के भित्तिचित्रों पर सुंदर कारीगरी की. हालांकि, इस दौरान मंदिर के मूल रंग और उसकी संरचना से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई.
मंदिर के जीर्णोद्धार का नेतृत्व मुख्य मूर्तिकार डॉ के दक्षिणमूर्ति ने किया. दक्षिणमूर्ति तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ दान के सलाहकार भी हैं.
वोंग ने मंदिर खोले जाने को लेकर रविवार को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'बहुसांस्कृतिक सिंगापुर की एक झलक, जहां के लोग एक-दूसरे के सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सवों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं. सुबह की बारिश भी श्री मरिअम्मन मंदिर के अभिषेक समारोह में शामिल होने आए करीब 20,000 लोगों का उत्साह कम नहीं कर पाई. समारोह में हिस्सा लेकर खुशी हुई.'
वोंग रविवार तड़के समारोह में संचार और सूचना मंत्री जोसफीन टिओ, परिवहन मंत्री एस ईश्वरन और सांसद मुरली पिल्लई के साथ शामिल हुए थे.
समारोह को लेकर सिंगापुर के संचार और सूचना मंत्री जोसफीन टिओ ने कहा, 'यह समारोह स्पष्ट रूप से बहुनस्लीय, बहुसांस्कृतिक और बहु-धार्मिक सद्भाव को प्रदर्शित करता है जिसे हम बनाए रखने में सक्षम हैं, और हमें इसे बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए. मंदिर स्थानीय समुदाय का अभिन्न अंग बन गया है.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








