
सिंगर पलाश मुच्छल पर धोखाधड़ी का आरोप, स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराई शिकायत
AajTak
म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल पर सांगली के एक प्रोड्यूसर ने ₹40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस दावे की शुरुआती जांच शुरू कर दी है.
इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ अपने पर्सनल रिश्तों को लेकर चर्चा में रहे सिंगर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल पर अब गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं. सांगली के एक फिल्म फाइनेंसर ने उन पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
यह पूरा मामला बुधवार शाम को सांगली जिला पुलिस के पास पहुंचा. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी.
शिकायतकर्ता वैभव माने, जो पेशे से फिल्म फाइनेंसर हैं और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त बताए जाते हैं, उन्होंने इस मामले में पूरी जानकारी दी है. वैभव के अनुसार, जब पलाश मुच्छल सांगली के दौरे पर थे, तब स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ने ही उनकी मुलाकात पलाश से करवाई थी. इसी जान-पहचान के बाद पलाश ने वैभव के सामने एक फिल्म प्रोजेक्ट का प्रस्ताव रखा था.
'नजरिया' फिल्म और मुनाफे का झांसा! वैभव माने का आरोप है कि पलाश ने उन्हें 'नजरिया' नाम की एक फिल्म में पैसा लगाने का ऑफर दिया था. पलाश ने वैभव को भरोसा दिलाया था कि यह फिल्म बहुत जल्द एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और इसमें निवेश करने पर उन्हें तुरंत और मोटा मुनाफा मिलेगा. पलाश के इसी आश्वासन पर भरोसा करते हुए वैभव ने फिल्म के प्रोडक्शन के लिए पैसे देने का फैसला किया था.
शिकायत के मुताबिक, वैभव ने पलाश को कुल 40 लाख रुपये की रकम दी. यह भुगतान एक बार में नहीं बल्कि कई किस्तों में किया गया था. वैभव का दावा है कि उन्होंने कुछ रकम नकद (कैश) दी और बाकी पैसे गूगल पे (Google Pay) के जरिए ट्रांसफर किए. अब वैभव ने पुलिस अधीक्षक को इन सभी ट्रांज़ैक्शन की डिटेल्स और संबंधित दस्तावेज सबूत के तौर पर सौंप दिए हैं ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके.
पैसे लेने के बाद ब्लॉक किया नंबर वैभव का कहना है कि फिल्म 'नजरिया' कभी पूरी ही नहीं हुई. जब प्रोजेक्ट में देरी होने लगी और फिल्म ठंडे बस्ते में जाती दिखी, तो वैभव ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए. आरोप है कि पलाश मुच्छल ने शुरू में तो पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने वैभव के फोन उठाना बंद कर दिया. हद तो तब हो गई जब पलाश ने वैभव का नंबर ही ब्लॉक कर दिया. महीनों तक इंतजार और कोशिश करने के बाद आखिरकार वैभव ने कानून का दरवाजा खटखटाया.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












