
साड़ी-बिंदी लगाकर थाईलैंड की महिला ने 'गंगूबाई' को किया कॉपी, आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट
AajTak
थाईलैंड की इस लेडी ने सफेद कपड़ों के ऊपर व्हाइट चिकनकारी दुपट्टा सिर पर ओढ़ा, माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी, लाल लिपस्टिक, काला चश्मा, हैंडबैग. गंगूबाई के पोज को पूरा करने के लिए महिला ने कार के आगे अपना पोज दिया ताकि गंगूबाई के लुक में कोई कोर कसर ना रह जाए.
गंगूबाई काठियावाड़ी का क्रेज सोशल मीडिया पर देखा जा चुका है. फिल्म के आने के बाद से, हर कोई सफेद साड़ी, लाल बिंदी लगाए आलिया भट्ट की तरह गंगूबाई के लुक को कॉपी करने की कोशिश करने में लग गए थे. अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. नेटफ्लिक्स पर कई हफ्तों तक टॉप में बने रहने के बाद इसकी चर्चा फिर एक बार तेज हो गई और गंगूबाई का लुक भी इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करने लगा.
थाईलैंड में भी गंगूबाई का क्रेज
अब तक इस लुक को बच्ची से लेकर यंग लड़कियों ने कॉपी किया है, पर अब एक बजुर्ग महिला को भी गंगूबाई बनने का चस्का चढ़ गया, जिसे देख आलिया ने उनकी तारीफ की है. थाईलैंड की इस लेडी ने सफेद कपड़ों के ऊपर व्हाइट चिकनकारी दुपट्टा सिर पर ओढ़ा, माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी, लाल लिपस्टिक, काला चश्मा, हैंडबैग. गंगूबाई के पोज को पूरा करने के लिए महिला ने कार के आगे अपना पोज दिया ताकि गंगूबाई के लुक में कोई कोर कसर ना रह जाए. उनके लुक को शेयर कर आलिया ने लिखा- 'थाईलैंड से ढेर सारा प्यार, थैंक्यू!!!'
'दीपिका और मुझे ट्रोल्स से फर्क नहीं पड़ता', Ranveer Singh का यूजर्स को मुंहतोड़ जवाब
अब आते हैं आलिया के इस लुक पर तो फिल्म के एक सीन में जहां 'मेरी जान' गाना होाता है, उसमें आलिया अपने आशिक को अपनी नई कार में घूमाने के लिए आती है. वे कार के बाहर सफेद साड़ी में सज-संवरकर, हैंडबैग लिए इंतजार करती रहती हैं. गंगूबाई का यह सीन फिल्म के पोस्टर और आइकॉनिक सीन्स में से एक है.
जब अशोक कुमार को देखने के लिए राज कपूर की पत्नी ने उठाया घूंघट, मजेदार है किस्सा

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










