
साड़ी पहनकर महिला गई रेस्टूरेंट, स्टाफ ने रोका; महिला ने मैनेजर को जड़ा चांटा! VIDEO VIRAL
Zee News
दिल्ली के अंसल प्लजा माॅल में स्थित रेस्तरां ने सफाई देते हुए दावा किया कि घटना को गलत तरीके से पेश किया गया है.
नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक रेस्तरां ने महिला को कथित तौर पर इसलिए प्रवेश नहीं करने दिया क्योंकि वह साड़ी पहनी थी और रेस्तरां के अनुसार वह ‘स्मार्ट अनौपचारिक’’ वस्त्रों की श्रेणी में नहीं आती. इस घटना की वजह से रेस्तरां लोगों के निशाने पर आ गया है. वहीं, रेस्तरां ने सफाई देते हुए दावा किया कि घटना को गलत तरीके से पेश किया गया है. रेस्तरां ने कहा, ‘‘संस्थान भारतीय समुदायों का सम्मान करने में भरोसा करता है और सभी तरह के आधुनिक और पांरपरिक परिधानों में आने वाले मेहमानों का स्वागत करता है.’’ Saree is not allowed in Aquila restaurant as Indian Saree is now not an smart outfit.What is the concrete definition of Smart outfit plz tell me Please define smart outfit so I will stop wearing saree
— anita choudhary (@anitachoudhary)

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










