
सास से भी 1 साल बड़े हैं मिलिंद सोमन, शादी होने पर पड़े थे रिश्तेदारों से ताने, ऐसे बनीं बात
AajTak
सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन और उनसे 26 साल छोटी अंकिता कोंवर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. नाइट क्लब में पहली मुलाकात से लेकर परिवार के सपोर्ट और ऐज गैप पर उठे सवालों तक, जानिए उनकी पूरी कहानी.
सुपर मॉडल-एक्टर मिलिंद सोमन ने 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से 2018 में दूसरी शादी की थी. कपल के बीच के ऐज गैप ने हर किसी को चौंका दिया था. मिलिंद-अंकिता ने परिवार के सपोर्ट से लव मैरिज की थी, बावजूद इसके उनके रिश्ते को गलत कहा गया. अंकिता ने बताया कि पति मिलिंद उनकी मां से भी उम्र में एक साल बड़े हैं, बावजूद इसके उनका रिश्ता गहरा है. उनके बीच कभी उम्र का फासला नहीं आया.
कैसे हुई प्यार की शुरुआत?
अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए अंकिता ने कहा कि हमने 5 साल डेट करने के बाद शादी की थी. ये किस्मत ही थी कि हम मिले. शुरुआत में मेरी मां को दिक्कत हुई थी लेकिन फिर सब ठीक हो गया. मिलिंद-अंकिता की शादी को 8 साल हो चुके हैं.
फाइंड योर अल्ट्रा से बातचीत में अंकिता ने कहा- हम नाइट क्लब में मिले थे. इसलिए मैं किस्मत में विश्वास करती हूं, क्योंकि हम दोनों ही नाइट क्लब्स में नहीं जाते. लेकिन उस दिन पता नहीं कैसे चले गए थे. मिलिंद और मैं एक ही होटल में रुके थे. हालांकि मैं वहां उन्हें पहले भी एक दो बार देख चुकी थी, लेकिन एक बार भी बात नहीं की थी. मैं कैप्टन व्योम के दिनों से उनकी फैन हूं, लेकिन मुझे पसंद नहीं किसी स्टार को पब्लिक प्लेस में जाकर डिस्टर्ब करना.
अंकिता ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ 15 मिनट के लिए पब गई थीं. ना फोन लेकर गई थी ना कुछ और. अंकिता ने कहा- मेरे दोस्तों ने मुझे वहां पुश किया, तो मैंने मिलिंद से हाय कहा, और एकदम से पूछ लिया कि आप डांस करना चाहेंगे. ये बहुत ही अचानक हुआ था क्योंकि वो आमतौर पर डांस भी नहीं करते लेकिन उस दिन किया. तभी उन्होंने मुझसे मेरे बारे में पूछा. मेरे पेरेंट्स, मेरी बहन, सबके बारे में पूछा. फिर मैं अपने दोस्तों के पास चली गई. फिर मेरी एक दोस्त ने कहा कि मिलिंद तुम्हें ढूंढ रहा है. फिर जब मैं उन्हें बाय करने गई तो उन्होंने अपना नंबर दिया.
रिश्ते के आड़े आई उम्र की दीवार

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












