
सावन में करें नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, बड़ा खास है इस शिव मंदिर का महत्व
AajTak
सावन का महिना चल रहा है और सभी शिवजी की विशेष पूजा अर्चना कर रहे हैं. आजतक के खास शो 'सत्यम शिवम सुंदरम' में हमने आपको केदारनाथ से शुरु करते हुए कई ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए. आज नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मन्दिर के दर्शन करिए जो एक प्रसिद्द मन्दिर है जो भगवान शिव को समर्पित है. श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का भगवन शिव के बारह ज्योतिर्लिंग में दसवां स्थान है. वहीं हिंगोली में भी नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का विशेष महत्व है. देखें ये खास एपिसोड.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










