
सावधान! Google पर भूलकर भी न सर्च करें Bank कस्टमर केयर नंबर, SBI ने दी चेतावनी
AajTak
कई लोग Bank के कस्टमर केयर (customer care number) नंबर को Google पर सर्च करते हैं. लेकिन इसका यूज स्कैमर्स आपसे से पैसे लूटने के लिए कर सकते हैं. इसके बारे में पहले भी रिपोर्ट आ चुकी है और State Bank of India (SBI) ने भी इसको लेकर अलर्ट किया है.
हममें से कई लोग Bank के कस्टमर केयर (customer care) नंबर को Google पर सर्च करते हैं. लेकिन इसका यूज स्कैमर्स आपसे पैसे लूटने के लिए कर सकते हैं. इसके बारे में पहले भी रिपोर्ट आ चुकी है और State Bank of India (SBI) ने भी इसको लेकर अलर्ट किया है.
बैंक का नाम यूज करके स्कैम किया जा रहा है. इससे यूजर्स को फाइनेंशियल लॉस होता है. SBI ने भी इसको लेकर अपने सभी कस्टमर्स को चेतावनी दी थी. ये स्कैम काफी पॉपुलर है. इसमें स्कैमर्स बैंक के गलत कस्टमर केयर नंबर को एक साइट बनाकर उसपर डाल देते हैं.
इस साइट को वो सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन की मदद से गूगल पर टॉप सर्च में ले आते हैं. इससे जब यूजर्स बैंक के कस्टमर केयर नंबर को गूगल पर सर्च करते हैं तो उन्हें स्कैमर की वेबसाइट दिखती है. इस वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर यूजर असली बैंक कस्टमर केयर समझ कर कॉल करते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











