
सावधान! हिमाचल से दिल्ली तक इन राज्यों में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, देश के मौसम पर आया IMD का ये अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में अगले 2 दिनों के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी बारिश होने की संभावना है.
उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने से देश के मैदानी इलाके भी शीतलहर की चपेट में हैं. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में अगले 2 दिनों के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक देखने को मिल रहा है. पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली में कंपकंपी वाली ठंड महसूस की जा रही है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, रायलसीमा और आंतरिक तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
इसके अलावा 24 घंटों के बाद तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तटों पर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. 19 और 20 दिसंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के पूर्वी हिस्सों में हल्की वर्षा की गतिविधियां संभव हैं. वहीं, अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमानों में हल्की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है.
देश की मौसमी गतिविधियां

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











