
सावधान! आपको भी आया e-Pan Card डाउनलोड का ईमेल? ना करें ये गलती
AajTak
e Pan Card Download: PIB Fact Check ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके बताया कि क्या आपको भी एक ईमेल रिसीव हुआ है, जिसमें e-Pan Card को डाउनलोड करने को कहा है. पोस्ट में बताया गया है कि यह फेक ईमेल है. यह आपका बैंक खाता तक खाली कर सकते हैं. इसकी वजह से आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
e Pan Card Download: मोबाइल में डॉक्यूमेंट और आईडी आदि रखना आम बात है. अब अगर आप Pan Card को डाउनलोड करने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां आपको सावधान रहने की जरूरत है. दरअसल, PIB Fact Check के ऑफिशियल X (पुराना नाम Twitter) ने एक पोस्ट शेयर किया है और सावधान रहने को कहा.
PIB Fact Check ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके बताया कि क्या आपको भी एक ईमेल रिसीव हुआ है, जिसमें e-Pan Card को डाउनलोड करने को कहा है. पोस्ट में बताया गया है कि यह फेक ईमेल है. इससे सावधान रहें.
पोस्ट में दावा किया कि ये ईमेल फेक है, ऐसे किसी भी ईमेल पर जवाब ना दें. ना ही आप किसी लिंक, कॉल्स और SMS आदि पर क्लिक करें. इस दौरान अपनी किसी भी पर्सनल बैंकिंग डिटेल्स आदि को शेयर ना करें.
यह भी पढ़ें: क्या है आपके स्मार्टफोन की एक्सपायरी डेट? ऐसे जान सकते हैं आप
गलती से भी अगर आप इन ईमेल्स में दिए गए लिंक पर क्लिक आदि करते हैं. यह आपका बैंक खाता तक खाली कर सकते हैं. इसकी वजह से आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
इस फेक ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करते हैं तो इससे आपका डिवाइस की सिक्योरिटी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है. ये आपको मोबाइल में मौजूद डेटा में सेंधमारी कर सकता है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










