
सालों से समुद्र में बह रही चिट्ठी पढ़कर भावुक हुआ शख्स, वापस पानी में डाली
AajTak
ब्रिटेन के एक शख्स ने कहा कि वह तट पर टहल रहे थे तभी उनकी नजर रंगीन कागज हैंडरिटेन लेटर से भरी बोतल पर पड़ी. फेल्प्स ने कहा कि जब उन्होंने उसे खोलकर देखा तो भावुक हो गए और आखिरकार उसे वापस पानी में डाल दिया.
कई बार दुनिया से दूर किसी समुद्र किनारे पर दशकों पुरानी कोई ऐसी चीज मिल जाती है जो हैरान कर देती है. हाल में ब्रिटेन के केमैन आइलैंड के बीच पर टहलते हुए एक शख्स को कुछ ऐसा ही मिला.दरअसल, ये एक कांच की बोतल थी, लेकिन ये खाली नहीं थी. इसके अंदर एक कागज पर कोई खत था.
ब्रायन फेल्प्स ने कहा कि वह तट पर टहल रहे थे तभी उनकी नजर रंगीन कागज हैंडरिटेन लेटर से भरी बोतल पर पड़ी. फेल्प्स ने कहा कि पहले उन्होंने बोतल नहीं खोलने का फैसला किया है, लेकिन बाद में जब उन्होंने उसे खोलकर देखा तो भावुक हो गए क्योंकि ये खत किसी ने अपने मृत परिजन को लिखा था.
ब्रायन फेल्प्स ने कहा कि लेटर में लिखी बातें पर्सनल होने के चलते मैंने इसे वापस समुद्र में डाल दिया. उन्होंने कहा- बोतल में परिवार के सदस्यों के 2021 में डाले हुए तीन-चार पत्र थे.'
बता दें कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं. बीते साल फ्रांस के एक शख्स को पश्चिमी तट पर कुछ ऐसा ही मिला. यूं तो ये सिर्फ एक बोतल थी लेकिन इसके अंदर एक चिट्ठी भी थी. लेकिन सोचने वाली बात है कि ये बोतल कब से पानी में तैर रही थी? कुल 26 सालों से.
जी हां, सही पढ़ा आपने, 26 साल पहले किसी ने इस बोतल में चिट्ठी डाल कर पानी में फेंकी थी. ये चिट्ठी 1997 में Massachusetts के सैंडविच के फॉरेस्टडेल स्कूल के 5वीं क्लास के बच्चों ने लिखी थी. इसे Benjamin Lyons ने लिखा था और इसमें उसके और साथियों के नाम थे. चिट्ठी के अनुसार इसे टीचर फ्रेडरिक हेमिला के नेतृत्व में ओशियन करंट पर एक साइंस यूनिट के हिस्से के रूप में लिखा गया था.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










