
सालाना 12.76 लाख की कमाई पर लगेगा सिर्फ 1000 रुपये इनकम टैक्स, जानिए कैसे?
AajTak
Marginal Relief Rule: पहले न्यू टैक्स रिजीम में 7 लाख रुपये तक आय पर कोई टैक्स नहीं लगता था. क्योंकि आयकर धारा 87A के तहत 25 हजार रुपये का रिबेट (Rebate) मिल जाता है. अब सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय को करमुक्त करने का ऐलान किया है.
कुछ लोग मिडिल क्लास (Middle Class) के लिए इस बजट को ऐतिहासिक बता रहे हैं, कुछ कह रहे हैं कि आयकर (Income Tax) में इतना बड़े बदलाव का अनुमान किसी को नहीं था. इस ऐलान से सरकारी खजाने पर सालाना 1 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा. लेकिन ये 1 लाख करोड़ रुपये देश के टैक्सपेयर्स को बचेंगे, जिसे वो दूसरे कामों में खर्च कर पाएंगे. सरकार ये भी मानकर चल रही है कि इससे सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ेगी, क्योंकि टैक्स से बचे पैसों को लोग खर्च करेंगे.
दरअसल, सरकार ने बजट में 12 लाख रुपये तक की आय को करमुक्त करने की घोषणा की है. इससे पहले 7 लाख तक की आय को इनकम टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया था. ये बदवाल और छूट केवल न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime) के लिए प्रस्तावित है, यानी ओल्ड टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन अब जिस तरह से सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम को प्रस्तावित किया है, उससे लगता है कि आने वाले दिनों में ओल्ड टैक्स रिजीम खत्म होना लगभग तय है.
12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं
बजट-2025 से पहले न्यू टैक्स रिजीम में 7 लाख रुपये तक आय पर कोई टैक्स नहीं लगता था. क्योंकि आयकर धारा 87A के तहत 25 हजार रुपये का रिबेट (Rebate) मिल जाता है. अब सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय को करमुक्त करने का ऐलान किया है तो रिबेट की राशि को भी बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दिया गया है.
बता दें, बजट-2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर न्यू इनकम टैक्स स्लैब पेश किया है. जिसमें 0-4 लाख की इनकम पर 0 टैक्स कर दिया गया है. पहले ये छूट 0-3 लाख रुपये की आय पर मिलती थी.
New Tax Slab (2025) 0– 4 लाख रुपये : 0% 4– 8 लाख रुपये : 5% 8–12 लाख रुपये : 10% 12–16 लाख रुपये : 15% 16–20 लाख रुपये : 20% 20–24 लाख रुपये : 25% 24 लाख से अधिक इनकम: 30%

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








