
'सारी जमापूंजी दो तब घर देखो’, बेंगलुरु में 2BHK रेंट के लिए 10 लाख की डिपॉजिट मांग, पोस्ट वायरल
AajTak
बेंगलुरु लाखों आईटी प्रोफेशनल्स का ठिकाना है. लेकिन सोशल मीडिया पर इस शहर को लेकर दो शिकायतें सबसे ज़्यादा सुनाई देती हैं.यहां का ट्रैफिक और मकान मालिकों की मनमर्जी. इन्हीं परेशानियों को उजागर करता एक पोस्ट इन दिनों वायरल हो रहा है, जो महंगे किराए और मकान मालिकों की मनमानी को सामने लाता है.
बेंगलुरु को भारत की साइबर सिटी कहा जाता है. यह शहर लाखों आईटी प्रोफेशनल्स का ठिकाना है. लेकिन सोशल मीडिया पर बेंगलुरु को लेकर दो शिकायतें सबसे ज्यादा सुनाई देती हैं. यहां का ट्रैफिक और मकान मालिकों की मनमर्जी.
इन्हीं परेशानियों को सामने लाता एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर तेजी से वायरल हो रहा है. पोस्ट में बताया गया है कि बेंगलुरु में किराए पर घर मिलना और उसे अफोर्ड कर पाना अब कितना मुश्किल हो गया है. दावा किया गया है कि 2BHK फ्लैट किराए पर लेने के लिए रखी जा रही शर्तें इतनी सख्त और महंगी हैं कि उन्हें जानकर किसी का भी खून सूख जाए.
एक शख्स ने Reddit के r/Bengaluru फोरम पर अपने और एक मकान मालिक के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया. पोस्ट का कैप्शन था-Yet another Bengaluru landlord. इस बातचीत में मकान मालिक ने 2BHK फ्लैट के लिए 10 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट और कम से कम तीन साल की लीज की शर्त रखी.
10 लाख का डिपॉजिट
बातचीत की शुरुआत बेहद सामान्य थी. किराएदार ने लिखा-मुझे 2BHK चाहिए. क्या मैं अपार्टमेंट देखने आ सकता हूं? इसके जवाब में मकान मालिक ने पूछा कि क्या फ्लैट पूरी तरह फर्निश्ड चाहिए. इसके बाद उन्होंने अपनी शर्तें रख दीं-महीने का किराया 60 हजार रुपये, 5 हजार रुपये मेंटेनेंस और 10 लाख रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट, जिसे उन्होंने थोड़ा नेगोशिएबल बताया. साथ ही यह भी साफ किया कि वे कम से कम तीन साल की लीज चाहते हैं.
किराएदार ने जवाब में कहा कि किराया तो ठीक है, लेकिन 10 लाख रुपये की डिपॉजिट उन्हें मंजूर नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि बेंगलुरु में नए रेंटल नियमों के अनुसार दो महीने के किराए के बराबर डिपॉजिट को ही उचित माना जाता है. इसके अलावा तीन साल की लीज उनके लिए संभव नहीं है. इसके बाद बातचीत खत्म हो गई.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









