
साबरकांठा: गांव में तैनात किए गए 120 जवान, तब घोड़ी पर निकल सकी दूल्हे की बारात
AajTak
गुजरात के साबरकांठा के वडाली तहसील के भजपुरा गांव में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर बारात लेकर निकला. दरअसल गांव के कुछ दबंग लोगों ने बारात में बैंड बाजे और दलित युवक के घोड़ी पर चढ़ने का विरोध किया था.
गुजरात के साबरकांठा के वडाली तहसील के भजपुरा गांव में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर बारात लेकर निकला.दरअसल गांव के कुछ दबंगों ने बारात में बैंड बाजे और दलित युवक के घोड़ी चढ़कर बारात निकालने का विरोध किया था. जिसके बाद दलित परिवार ने पुलिस से इस मामले में मदद मांगी थी. जिले में इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके थे. (फोटो- गोपी घांघर) भाजपुरा में एक दलित युवक को शादी के दौरान बारात निकालने से दबंगों द्वारा रोकने की आशंका के बीच पुलिस और प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम किए थे. इसके बाद ही दूल्हे की बारात निक सकी. इस मौके पर पूरे गांव में पुलिस के 120 जवानों को तैनात किया गया था. 'ऊंची जाति के लोगों' द्वारा समस्या खड़ी किये जाने की आशंका के बीच भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में एक दलित दूल्हे की बारात निकाली गई. शनिवार को हुई इस शादी के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे. शहर के पुलिस आयुक्त डी एम चौहान ने बताया कि नरेश वंकार के बेटे दुर्लभ की बारात ग्रामीणों के सहयोग से पूरे शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










