
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बिगड़े बोल! शहीद हेमंत करकरे को लेकर कह दी फिर बड़ी बात
Zee News
मुंबई हमले शहीद होने वाले जांबाज हेमंत करकरे (Hemant karkare) को लेकर भाजपा एमपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Thakur) ने कहा है कि वे उनको शहीद नहीं मानती.
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) से सांसद भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. कई बार तो वो अपने बयानों के चलते पार्टी के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर देती हैं. हाल ही में उन्होंने एक बार फिर कुछ ऐसा ही बयान दिया है. दरअसल साध्वी ने मुंबई आतंकी हमले (Mumbai terror attack) में 'शहीद' पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे (Hemant Karkare) को लेकर विवादित बयान दिया है. | BJP MP Pragya Thakur says, "An Emergency was imposed in 1975 & an Emergency-like situation had formed in 2008 when Sadhvi Pragya Singh Thakur was jailed in Malegaon blast case...People call Hemant Karkare a patriot, but those who are real patriots don't call him one..." मुंबई हमले शहीद होने वाले जांबाज हेमंत करकरे (Hemant karkare) को लेकर भाजपा एमपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Thakur) ने कहा है कि वे उनको शहीद नहीं मानती. उन्होंने कहा कि हेमंत करकरे कुछ लोगों के लिए देशभक्त हो सकते हैं लेकिन असली देशभक्त अलग सोचते हैं. उन्होंने कहा कि उसने (हेमंत करकरे) मेरे बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मेरे आचार्य-शिक्षक (स्कूल टीचर) की अंगुलियों और पसलियों को तोड़ा. मुझे झूठे केस में फंसा गया.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










