
साजिश, कत्ल और जमीन में लाश... हैरान कर देगी विदेश में एक भारतीय लड़की के कत्ल की ये खौफनाक कहानी
AajTak
फर्ज कीजिए किसी के हाथ उसकी पीठ के पीछे कस कर बांधे गए हों, उसके मुंह पर टेप चिपकी हो, दोनों पैरों को भी कस कर बांध दिया गया हो और उसे इसी हाल में जीते-जी किसी कब्र में औंधे मुंह पटक कर दफना दिया जाए, तो उसकी हालत क्या होगी?
Jasmeen Kaur Case: उसका नाम जसमीन कौर था. वो ऑस्ट्रेलिया में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी. 21 साल की जसमीन एक रोज अचानक गायब हो जाती है. पुलिस तफ्तीश शुरू करती है और उसके पुराने ब्वॉयफ्रेंड को पकड़कर उससे पूछताछ करती है. और तब वो लड़का एक चौंकाने वाला खुलासा करता है. वो पुलिस को बताता है कि जसमीन अब इस दुनिया में नहीं है. उसने सुसाइड कर लिया और उसी ने जसमीन की लाश को दफ्न किया है. और जब पुलिस जसमीन की लाश को जमीन से बाहर निकालती है, तो सामने आती है एक नई सनसनीखेज कहानी.
जिंदा दफ्न होने की कैफियत
फर्ज कीजिए किसी के हाथ उसकी पीठ के पीछे कस कर बांधे गए हों, उसके मुंह पर टेप चिपकी हो, दोनों पैरों को भी कस कर बांध दिया गया हो और उसे इसी हाल में जीते-जी किसी कब्र में औंधे मुंह पटक कर दफना दिया जाए, तो उसकी हालत क्या होगी? ऐसे किसी मंजर के बारे में सोच कर भी रौंगटे खड़े हो जाते हैं. किसी का दम घुटना अपने आप में कितनी भयानक बात होती है, लेकिन अगर हर सांस के साथ नाक और मुंह के रास्ते रेत और मिट्टी किसी के फेफड़ों में भरती रहे, तो उसकी कैफियत क्या होती होगी?
पुलिस और जज भी हैरान
ऑस्टेलिया के शहर एडिलेड में रह कर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही 21 साल की जसमीन कौर को कुछ ऐसी ही मौत मिली. ऐसी भयानक मौत जिसकी सच्चाई जानकर ऑस्टेलिया के तेज तर्रार पुलिसवालों और जज के भी होश उड़ गए. अदालत में इस हत्या को अनकॉमन लेवल ऑफ क्रुएल्टी यानी अस्वाभाविक किस्म की बर्बरता करार दिया गया और जस्मीन के कत्ल के गुनहगार को ताउम्र कैद की सजा सुनाई गई. यानी अब वो जीते जी कभी जेल की सलाखों से बाहर नहीं आ सकेगा.
कातिल और मकतूल दोनों भारतीय

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











